{"_id":"1dab8832e2eccb05647311553ccea561","slug":"a-fireman-four-dlkl-carts-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां दलकल की गाड़ियां चार फायरमैन एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां दलकल की गाड़ियां चार फायरमैन एक
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकल विभाग में कर्मचारियों की कमी आग की घटनाओं से निपटने में भारी पड़ सकती है। दमकल विभाग के पास चार गाड़ियां हैं, लेकिन कर्मचारियों की संख्या केवल 13 हैं।
विज्ञापन
इनमें से भी एक फायर ऑफिसर है। ऐसे में अगर एक साथ दो या तीन जगह पर आग लग जाए तो इन पर काबू पाना मुश्किल साबित हो सकता है।
दीपावली नजदीक है, ऐसे में लोगों को आग से खास सावधान रहना होगा। दीपावली पर आग लगने की घटनाओं के होने का अंदेशा अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहता है।
लोग घरों में दीये जलाते हैं। घर के भीतर और बाहर रंग बिरंगी लड़ियां और लाइटें लगाई जाती हैं। बाजारों में भी हर तरह का सामान दुकानों के बाहर ही सजा रहता है।
विज्ञापन
दीपावली पर जगह-जगह आतिशबाजी भी होती रहती है। खासकर बच्चे तो दो से तीन दिन पहले ही आतिशबाजी करना शुरू कर देते हैं।
ऐसे में जरा सी असावधानी आग की घटना का सबब बन सकती है। पिछले साल भी गांव खेड़ी खातिवास में दीपावली पर आग लग गई थी।
तब भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया था। इस दीपावली पर भी अगर एक साथ कई जगह आगजनी की घटना हो जाती हैं, तो उससे निपटना भारी हो जाएगा।
विज्ञापन
चार गाड़ियों पर एक गाड़ी के कर्मचारी
आग की घटना पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की एक गाड़ी पर कम से कम दस से बारह कर्मचारी होने जरूरी होते हैं।
यहां पर चार गाड़ियों पर कुल 13 कर्मचारी हैं। इनमें फायर ऑफिसर और कॉल रिसीव करने वाला कर्मचारी भी शामिल है। अगर दो से अधिक स्थानों पर बड़ी आग लग जाए तो जान और माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।
190 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
जिले में कुल लगभग 250 गांव हैं। इनमें से 63 गांव बहादुरगढ़ क्षेत्र में आते हैं। बाकी बचे सभी गांवों में आग पर काबू पाने के लिए झज्जर दमकल केंद्र से ही गाड़ी जाती है।
ऐसे में लगभग 190 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल 13 कर्मचारियों पर ही टिकी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार व प्रशासन लोगों की सुरक्षा के प्रति कितने गंभीर हैं।
कर्मचारियों की कमी जरूर है, लेकिन जितने कर्मचारी हैं, हम उनसे ही लोगों को बेहतर सेवा देने का प्रयास करते हैं।
जहां भी आग की सूचना मिलती है, हमारी गाड़ी तुरंत वहां पहुंच जाती है। दमकल कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ काम करते हैं।
दिवाली को लेकर भी कर्मचारियों को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बिजेंद्र डागर, फायर ऑफिसर, झज्जर