फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A drain will cost Rs 85 lakh to drain water in Sainipura

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनीपुरा में पानी निकासी के लिए बनेगा 85 लाख से नाला

Fri, 15 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 15 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
A drain will cost Rs 85 lakh to drain water in Sainipura
बहादुरगढ़। सैनीपुरा वासियों की पानी निकासी की समस्या का अब समाधान होगा। यहां पर नाला निर्माण शुरू हो गया है। यहां 85 लाख की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण होगा। वीरवार को कार्य की शुरुआत ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी व पार्षद प्रतिनिधि योगेश धनखड़ ने की। उन्होंने ठेकेदार को हिदायत दी कि बेहतर सामग्री का इस्तेमाल करते हुए नाले का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस नाले के बनने से दयानंद नगर व सैनीपुरा के लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। नाले के निर्माण में पानी निकासी के लेवल का विशेष ध्यान रखा जाए। इसकी लागत, लंबाई, चौड़ाई आदि का साइन बोर्ड मौके पर लगवाया जाए। आमजन को सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्य की जानकारी रहे। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने कहा कि उन्होंने पार्षद रहते हुए सैनीपुरा में नाले का आधा निर्माण करवा दिया था, लेकिन पूरा नाला नहीं बन पाया। नाले के बनने से पानी निकासी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। ग्रीवेंस कमेटी सदस्य ने नगर परिषद अधिकारियों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर कार्य को देखते रहें। सैनीपुरा नाले का निर्माण मुंगेशपुर ड्रेन तक होगा। इस मौके पर रमेश गुलिया, अमित कौशिक, गौरव प्रधान, विक्की, सतीश, बलू, काला, रामकुमार, रोहतास, सुभाष शर्मा, नितिन, हरीश, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed