{"_id":"6949b0141f8cc02eb30b6929","slug":"a-developed-india-will-be-built-only-through-a-self-reliant-india-banwari-lal-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119717-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत से ही बनेगा विकसित भारत : बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर भारत से ही बनेगा विकसित भारत : बनवारी लाल
विज्ञापन
-फोटो 58 : कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बनवारी लाल व अन्य भाजपा नेता। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़।
आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा का बहादुरगढ़ पहुंचने पर यात्रा संयोजक और भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने स्वागत किया। सोमवार को यात्रा रोहतक व रेलवे रोड से होती हुई अनाज मंडी पहुंची। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बनवारी लाल के साथ प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
पूर्व मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भर बनना सबसे जरूरी है और आत्मनिर्भरता की नींव स्वदेशी पर ही टिकी हुई है।
आगे कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है। रक्षा, उद्योग, कृषि, तकनीक और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में देश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विदेशी वस्तुओं के स्थान पर देश में बने उत्पादों का उपयोग करने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि देश के लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यात्रा संयोजक दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो विजन देश के सामने रखा है उसमें आत्मनिर्भरता की बड़ी भूमिका है।
इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, कृष्ण पांचाल आसौदा, मनोनीत पार्षद भीम सिंह प्रणामी, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, कानोंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मनजीत आदि मौजूद रहे।