फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A Balaji temple featuring a 51-foot-tall Hanuman statue will be built in Bahadurgarh.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में बनेगा 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा वाला बालाजी मंदिर

Sun, 20 Sep 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 20 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
A Balaji temple featuring a 51-foot-tall Hanuman statue will be built in Bahadurgarh.
फोटो 82: कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में कसार रोड पर संकटमोचन बालाजी सेवा ट्रस्ट श्री बालाजी मंदिर का निर्माण करा रहा है। रविवार को मंदिर निर्माण स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए दान भी किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट प्रधान रमेश भगत ने बताया कि यह मंदिर बहादुरगढ़ के धार्मिक स्थलों में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। मंदिर परिसर में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ट्रस्ट का दावा है कि यह शहर में हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। आगामी करीब डेढ़ वर्ष में मंदिर बनकर तैयार होने की उम्मीद है। ट्रस्ट मंदिर को भव्य स्वरूप देने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं भी देगा। रमेश भगत ने सभी दानदाताओं और समाजसेवियों का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ऋषि भारद्वाज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, मोजी खटोड़ और राजेश मित्तल मौजूद रहे। रवि कुमार, रविंद्र तेहरान, रविंद्र सैनी, आकाश शर्मा, महेश कुमार और सुरेश भी उपस्थित थे। वीरेंद्र आहूजा, सतीश वर्मा, अमित दलाल, सन्नी राठी, उमेद और ललित गोयल ने भी भाग लिया। ट्रस्ट पदाधिकारी डॉ. संदीप कुमार, अशोक कुमार, जगत नारायण, विनीत कुमार, हिमांशु वर्मा, सोनू रोहिल्ला और हरीश रोहिल्ला भी मौजूद थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी के जयकारे लगाए और निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed