फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A 200-kg gate fell on a child playing in Omaxe City, fracturing his leg.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओमैक्स सिटी में खेल रहे बच्चे पर गिरा 200 किलो का गेट, पैर में फ्रैक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
A 200-kg gate fell on a child playing in Omaxe City, fracturing his leg.
-फोटो 63 : इसी बिल्डिंग का गेट टूटकर नमित पर गिरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर ओमैक्स सिटी-2 सेक्टर-14 में घर के बाहर खेल रहा सात वर्षीय बच्चे पर 200 किलो लोहे का गेट गिर गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके पैर फ्रैक्चर मिला।
घायल बच्चा एक वर्ष पहले ही जर्मनी से बहादुरगढ़ आया है। वह पहली कक्षा में पढ़ता है। घायल बच्चे के परिजनों ने सेक्टर-6 थाना में लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना 3 नवंबर की शाम को घटी।
विज्ञापन


ओमैक्स सिटी-2 के रहने वाले मनीष और रेणु ने पुलिस को बताया कि वे जर्मनी में रहते थे। उनका सात वर्षीय बेटा नमित 3 नवंबर की शाम को 7 बजे साइकिल चला रहा था। इसी दौरान नमित ने अपनी साइकिल बिल्डर फ्लोर के प्लाट नंबर 98 के सामने खड़ी कर दी और वह गेट के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक वहां लगा गेट नमित पर गिर गया। इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। गनीमत यह रही कि इसमें उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणु ने बताया कि घटना के समय वे केवल 20 मीटर दूर थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर गेट को उठाया और बच्चे को बाहर निकाला। नमित जर्मनी में पैदा हुआ और पला बढ़ा है। अब चोट की वजह से उसकी एक-डेढ़ महीने तक पढ़ाई भी प्रभावित हो जाएगी।
घायल के परिजनों के अनुसार वहां रहने वाले लोगों ने उन्हें बताया कि यह गेट पहले भी तीन-चार बार गिर चुका है लेकिन लोगों ने उन्हें कभी सही नहीं करवाया। अब बच्चे पर गेट गिरने के बाद उसे दुरुस्त करवाया गया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना सेक्टर-6 में मामला दर्ज किया गया है।




ओमैक्स सिटी-2 में एक बच्चे पर लोहे का गेट गिरने की शिकायत मिली है। परिजनों की शिकायत पर लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -दीपक कुमार, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।

-फोटो 63 : इसी बिल्डिंग का गेट टूटकर नमित पर गिरा। संवाद

-फोटो 63 : इसी बिल्डिंग का गेट टूटकर नमित पर गिरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed