{"_id":"5c993011bdec22145b20e77e","slug":"91553543185-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 2
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। भाजपा प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर जीत का मादा रखती है, लेकिन रोहतक सीट भाजपा के लिए कुछ खास अहमियत रखती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 मार्च को झज्जर हलके के कस्बा मातनहेल में रैली कर रोहतक लोकसभा सीट की जीत के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे। यह कहना है प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का। धनखड़ सोमवार को बादली हलके के गांव लुहारी, माछरौली, तुम्बाहेड़ी, कासनी, हसनपुर, मनीमपुर व जहांगीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की मातनहेल रैली को लेकर ड्यूटियां भी लगाई। उन्होंने हलके में किए गए अपने विकास पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि हम श्रेष्ठ कर रहे हैं और हमारे काम का आंकलन जनता करेगी। हमने यहां के लिए बड़ी योजनाएं बनाई है और उन्हें पूरा भी किया है। बादली को सब-डिवीजन बनाने के बाद वहां मंडी बनाई जा रही है। मातनहेल में सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी जा चुकी है और इसका कार्य तय अवधि में पूरा होगा। इस दौरान धनखड़ मीडिया के भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां कहा कि सीएम की मातनहेल में रैली रखने का मतलब ही यह है कि जहां पार्टी का विधायक नहीं है वहीं पर खूंटा गाड़ा जाए। इसी के चलते झज्जर हलके के गांव मातनहेल में सीएम मनोहर लाल की रैली रखी गई है। धनखड़ ने इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके स्वयं के हलका बादली के अंदर हुड्डा के राज में केवल पटवारी व ग्राम सचिव ही बैठा करते थे और वहां के लोगों को अपने कार्य के लिए या तो बहादुरगढ़ या फिर झज्जर आना पड़ता था। इस मौके पर उनके साथ योगेश सिलानी, आनंद सागर, मनीष बंसल व डॉ. धर्मेन्द्र उर्फ बबलू सहित पार्टी से जुड़े अन्य नेता मौजूद थे।