{"_id":"5c8174c2bdec2214516f3bed","slug":"91551987906-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने दी दर्जन भर गांवों में विकास कार्यो की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने दी दर्जन भर गांवों में विकास कार्यो की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। छह हजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए और छह हजार रुपये हमनै मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दिलवा दिए, ईब सरकार ने किसानां की पौ बारह कर दी। गांव में किसान, काश्तकार और भूमिहीन मजदूर सभी मिलकर खेती किसानी का काम करते हैं। इसलिए हमारी सरकार ने भूमिहीन काश्तकार, मजदूर, कामगार जिसकी आय 15 हजार प्रतिमाह से कम है उनको भी छह हजार रुपये प्रति वर्ष देने का काम किया है। हर जरूरतमंद के घर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस, आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज, आदमियों का बीमा, पशुओं का बीमा, फसलों का बीमा यानी सब कुछ टेंशन फ्री। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने वीरवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने दौरे के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन विकास कार्यो की सौगात विभिन्न गांवों को दी। पंचायत मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में छह हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजने का काम किया है।
इन गांवों को मिली विकास कार्यों की सौगात
पंचायत मंत्री धनखड़ ने याकूबपुर में आंगनबाड़ी व सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। सौंधी गांव में व्यायामशाला ओपन जिम का उद्घाटन किया। नंगला गांव में राजपूत समाज की चौपाल का शिलान्यास, कुतानी गांव में पार्क एवं व्यायामशाला, ग्राम सचिवालय और जिम की सौगात दी। जाहिदपुर में वाल्मीकि समाज की चौपाल का उद्घाटन और व्यायामशाला की शिलान्यास किया। इस उपरांत पंचायत मंत्री ने अमादलपुर में ग्राम सचिवालय और वाल्मीकि समाज की चौपाल का शिलान्यास किया। बाजितपुर गांव में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। कोका गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक केंद्र, पार्क एवं व्यायामशाला का उद्घाटन तथा एससी समाज की चौपाल का जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन की चहारदीवारी का उद्घाटन, सर्व शिक्षा अभियान के तहत बनाए गए कमरों व वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन किया और बोड़िया गांव में एससी समाज की चौपाल का उद्घाटन किया।