फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहरी समृद्घि उत्सव : जिला स्तरीय रोजगार मेला आईटीआई बहादुरगढ़ में

शहरी समृद्घि उत्सव : जिला स्तरीय रोजगार मेला आईटीआई बहादुरगढ़ में

Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
शहरी समृद्घि उत्सव : जिला स्तरीय रोजगार मेला आईटीआई बहादुरगढ़ में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा की ओर से मनाए जा रहे शहरी समृद्धि उत्सव के तहत आईटीआई बहादुरगढ़ में 8 फरवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय रोजगार मेला के आयोजन को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय विस्तार भवन में एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। डॉ. राहुल नरवाल ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग की ओर से पहली से 15 फरवरी तक शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेला का भी आयोजन होना है। रोजगार मेला में विभिन्न कारपोरेट, औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भागीदारी करेंगे। आईटीआई, बहुतकनीकी, व्यावसायिक व अन्य शिक्षण संस्थानों से पासआउट इस मेला में भागीदारी कर सकते हैं। एसडीएम ने रोजगार मेला के आयोजन के लिए जिला उद्योग केंद्र, लीड बैंक प्रबंधक, सहायक श्रम आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को भागीदारी बनाने की बात कही। इस अवसर पर नगर परियोजना अधिकारी मनीषा देवी, जिला रोजगार अधिकारी नृपेंद्र सांगवान, आईटीआई के प्रधानाचार्य जीतपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed