{"_id":"5b0c64ff4f1c1b956e8b51c1","slug":"91527538943-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंटलौधा के गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल में डीसी ने छात्राओं को किया उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंटलौधा के गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल में डीसी ने छात्राओं को किया उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित
Updated Tue, 29 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन बांटे
झज्जर।
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, ऊंटलौधा में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसी सोनल गोयल ने छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा के वार्षिक नतीजों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए निजी रुचि और उत्साह का होना अति आवश्यक है। जीवन में बड़े सपनों को पूरा करने के लिए शिक्षा ही सबसे सशक्त माध्यम है। अभिभावकों को भी अपनी बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने झज्जर जिला की बेटी मानुषी छिल्लर व मनु भाकर उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन पर विश्वास किया और जीवन में आगे बढ़ने के हर स्तर पर उन्हें प्रोत्साहन दिया।
उपायुक्त ने छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता अपनाने के प्रति भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 28 मई को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उमंग एक पहल कार्यक्रम के तहत झज्जर जिला के सरकारी स्कूलों में छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराना झज्जर जिलाख प्रशासन का बड़ा प्रयास है। इस अवसर पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से आए अरविंद कुमार व उनकी टीम, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता सभ्रवाल, सीएमजीजीए निषिता बनर्जी मौजूद रहे।