फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने के साथ ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने की खबर आने के बाद कांग्रेसियों ने शनिवार को खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रोज गार्डन से परशुराम चौक तक जुलूस निकालकर अपनी खशी का इजहार किया। कांग्रेसजनों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद भाजपा सरकार की विदाई तय हो गयी थी। इस जीत से भाजपा के उल्टे दिन शुरू हो गए हैं और 2019 में केंद्र के साथ साथ हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि अब जेडीएस गठबंधन के रूप में मजबूत सरकार कर्नाटक की जनता को मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र परमार, प्रदेश सचिव अजीत फौगाट, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजू मान, रणधीर घिकाड़ा, एससी विभाग के जिला प्रधान सुशील धानक, डॉ. ओमप्रकाश, राव रामसिंह, सुरेंद्र जाखड़, जय सिंह कटारिया, सुरेश शर्मा, राजेश मोरवाला, रामपाल शर्मा, प्रेम कुमारी, मुकेश, कुलदीप सांगवान, कौशल वाल्मीकि, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, विजय मान, हैप्पी अटेला, अंकित श्योराण, सुरेश पूनिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed