फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पार्षद ने मांगी मीटिंग के एजेंडे पर डिटेल

पार्षद ने मांगी मीटिंग के एजेंडे पर डिटेल

Tue, 05 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
पार्षद ने मांगी मीटिंग के एजेंडे पर डिटेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर पार्षद गुरदेव सिंह राठी ने नगर परिषद के सचिव को पत्र लिखकर 8 दिसंबर को निर्धारित नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक के लिए भेजे एजेंडे को लेकर विस्तार से जानकारी मांगी है। राठी ने इस संबंध में नगर परिषद को दिए पत्र की प्रति डीसी व एसडीएम को भी भेजी हैं।
उन्होंने कहा है कि पिछली बैठकों में देखने में आया है कि जब पार्षद किसी प्रस्ताव पर कोई जानकारी मांगते हैं अथवा दस्तावेज देखना चाहते हैं तो अधिकारी संतोषजनक जवाब देने के बजाय कुछ दिन की मोहलत मांगते हैं और उसके बाद सवाल उठाने वाले पार्षद को कभी कोई सूचना नहीं दी जाती। बाद में मनमाफिक काम करते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए उन्होंने 8 दिसंबर 2017 को होने वाली बैठक से पहले ही एजेंडे अनुसार लिखित में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

लिखित में ये जानकारी मांगी
उन्होंने सीएफसी की कार्यप्रणाली, स्टाफ व कार्य क्षेत्र का संपूर्ण विवरण मांगा है। इसके अलावा सीएम की घोषणा के तहत डेयरी शिफ्टिंग के लिए रोहद, मातन व लडरावन गांव की चिह्नित की गई भूमि के बारे में पूछा है कि इस भूमि के लिए कलेक्टर रेट व 20 प्रतिशत अधिक राशि किस मद से कौन देगा। यह भी पूछा है कि इस पूरी योजना पर आने वाला खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी अथवा नगर परिषद फंड से यह जमीन लेने व शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। पार्षद गुरदेव ने पूछा है कि सीएम घोषणा के तहत बामडोली गांव की 37 कनाल 10 मरले भूमि को स्टेडियम के लिए ग्राम पंचायत नि:शुल्क देगी अथवा इसके लिए किस दर पर कौन भुगतान करेगा। इस स्टेडियम के निर्माण पर होने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी अथवा यह जमीन नगर परिषद फंड से लेकर निर्माण होगा। पार्षद गुरदेव ने बताया कि रैन बसेरा के लिए पहले परनाला में जमीन चिह्नित की गई थी, वहां निर्माण के लिए टेंडर भी लगाया गया था। मगर बाद में परनाला ग्राम पंचायत ने जमीन देने से इंकार कर दिया था। अब दोबारा से प्रस्ताव रखने सेे पहले क्या जमीन चिह्नित की गई है या केवल खानापूर्ति के लिए प्रस्ताव रखा गया है। गुरदेव ने नगर परिषद सचिव से पूछा है कि सिटी बस का संचालन नगर परिषद द्वारा किया जाएगा अथवा रोडवेज विभाग द्वारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed