फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टोल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच एसडीएम, एएसपी के साथ हुई बैठक रही बेनतीजा

टोल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच एसडीएम, एएसपी के साथ हुई बैठक रही बेनतीजा

Thu, 07 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
टोल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच एसडीएम, एएसपी के साथ हुई बैठक रही बेनतीजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहद टोल प्लाजा पर आसपास के ग्रामीणों के कॉमर्सियल वाहनों के टोल शुल्क को लेकर टोल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच एसडीएम और एएसपी के साथ बुधवार को दो बैठकें हुई। खास बात यह रही कि दोनों ही बैठक बेनतीजा रही। बैठक में किसी भी पक्ष के हक में कोई फैसला नहीं हो सका।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि 10 किलोमीटर की परिधि वाले गांवों के तरह-तरह के वाहनों में टोल शुल्क में छूट दी जाए तो टोल प्रबंधन इन गांवों के वाणिज्यिक वाहनों के टोल शुल्क को लेने पर अड़ा हुआ था। ऐसे में पहले एसडीएम के सामने हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ और एएसपी के सामने हुई बैठक में भी टोल वसूला जाए या नहीं, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। एएसपी ने मामला सुलझता न देख आगामी बुधवार को दोबारा से दोनों पक्षों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए और साथ ही टोल प्रबंधन को निर्देश दिए कि तब तक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोल में छूट की व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रखी जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार शाम को टोल कर्मियों की ओर से मांडोठी की प्राइवेट बसों को टोल शुल्क के लिए रोकने पर हंगामा खड़ा हो गया था। मांडोठी और आसपास के गांवों के ग्रामीणों व बसों और टैक्सी संचालकों ने अपने वाहनों को टोल प्लाजा पर ही खड़ा कर दिया था, जिससे जाम की स्थिति भी बन गई थी। बाद में मौके पर पहुंचे आसौदा चौकी प्रभारी ने मामले को शांत किया था और एसडीएम के सामने दोनों पक्षों की बातचीत कराने का आश्वासन दिया था। इसी के चलते बुधवार को एसडीएम के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई, लेकिन मांडोठी के प्रधान सतपाल मांडोठी के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने बताया कि जब से यह टोल शुरू हुआ है तभी से ही 10 किलोमीटर परिधि में आने वाले गांवों के सभी वाहनों को टोल में छूट दी जा रही थी। मगर अब टोल प्रबंधन उनके वाहनों से टोल वसूलना चाह रहा है, जो सरासर गलत है। वहीं टोल कंपनी के प्रतिनिधियों ने पहले एसडीएम और फिर एएसपी के सामने बताया कि पर्सनल वाहनों पर टोल की छूट दी जा सकती है, लेकिन वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूला जाएगा। वाणिज्यिक वाहनों को भी छूट देने से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इसीलिए वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बात पर अड़े रहे दोनों पक्ष
एसडीएम के समक्ष बैठक में दोनों पक्षों द्वारा अपनी-अपनी बातों पर अड़े होने की वजह से कोई फैसला नहीं हो सका। बाद में एएसपी ने दोनों पक्षों को आगामी बुधवार को फिर से बुलाया है, तब तक टोल की छूट पहले की तरह जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार को दोबारा होगी बैठक : तिवारी
इस बारे में रोहद टोल कंपनी के महाप्रबंधक बिजेंद्र तिवारी ने बताया कि एसडीएम और एएसपी की बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। अगले बुधवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है। तब तक पहले की तरह ही आसपास के वाहनों के गांवों के सभी वाहनों को टोल में छूट मिलती रहेगी।

पहले की तरह ही चलेगी व्यवस्था, बुधवार को फिर करेंगे बैठक : एएसपी
इस बारे में एएसपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि टोल प्रबंधन व ग्रामीणों के साथ उनकी बैठक हुई थी। बैठक में दोनों पक्षों को दोबारा से बुलाया गया है। बुधवार को फिर से दोनों पक्षों की बैठक होगी, जिसमें टोल को लेकर फैसला किया जाएगा। तब तक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोल में छूट की व्यवस्था पहले की तरह बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं।


- अगले बुधवार को दोबारा से बुलाए गए हैं दोनों पक्ष
- अगली बैठक तक पहले की तरह रहेगी वाहनों को छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed