फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मिस इंडिया मानुषी का पैतृक गांव बामनौली में हुआ जोरदार स्वागत-AMBALA

मिस इंडिया मानुषी का पैतृक गांव बामनौली में हुआ जोरदार स्वागत-AMBALA

Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मिस इंडिया मानुषी का पैतृक गांव बामनौली में हुआ जोरदार स्वागत-AMBALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मिस इंडिया बनने के बाद सोमवार को अपने पैतृक गांव पहुंची मानुषी छिल्लर का फूलों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। अपने इस स्वागत से मानुषी गद गद नजर आई। गांव के बुजुर्गों ने मानुषी को चांदी की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद दिया।
हर कोई था मानुषी की एक झलक पाने को बेताब
सोमवार को बामनोली गांव में मानुषी के आने का इंतजार दोपहर के समय ही शुरू हो गया था। गांव के बच्चे, बूढ़े, जवान ही नहीं बल्कि यहां की महिलाएं भी उसकी एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचनी शुरू हो गई थी। जब सायं के समय मानुषी छिल्लर ने गांव की धरती पर पैर रखा तो सभी ने उन्हें पलकों पर बैठा लिया।
विज्ञापन

गांव की जमीं पर पैर रखते ही मंदिर में किए भगवान के दर्शन
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर सबसे पहले अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए मंदिर में पहुंची। मानुषी ने यहां पर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। यहां पर मानुषी के साथ उसका पूरा परिवार साथ था। उन्होंने भी मंदिर में पूजा की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें मंदिर के बारे में भी बारीकी से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलता रहा सेल्फी दौर
मानुषी के गांव में पहुंचते ही गाड़ी से उतरते ही न केवल पुरुषों ने बल्कि यहां की युवतियों व महिलाओं ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। गाड़ी से उतरते ही मानुषी पर फूलों की बरसात शुरू हो गई और लोगों ने उसे अपनी पलकों पर बैठा लिया। मंदिर के अंदर काफी देर तक महिलाओं व युवतियों ने जमकर सेल्फी ली।

बुजुर्गों ने दिया मानुषी को आशीर्वाद
मिस इंडिया मानुषी को गांव के सबसे बुजुर्ग रघुबीर मैनेजर ने चांदी की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद गांव के अन्य बुजुर्गों व महिलाओं ने मानुषी को आशीर्वाद दिया। मानुषी ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सभी ने मानुषी का फूलों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


- चांदी की प्रतिमा भेंट कर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद
- पूर्वजों के बनाए मंदिर में माथा टेक लिया भगवान का आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed