{"_id":"594ebcb24f1c1bdf118b493a","slug":"91498332338-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान वार्डवासी, सीमेंटेड टाइलों पर चलकर पार कर रहे गली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान वार्डवासी, सीमेंटेड टाइलों पर चलकर पार कर रहे गली
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवरेज ओवरफ्लो से लोग परेशान, चार बार शिकायत के बाद भी विभाग अनजान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वार्ड नंबर चार में सीवरेज ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी जमा होने के चलते राहगीरों और दुकानदारों को सीमेंटेड टाइलों पर चलकर गली पार करनी पड़ रही है। इससे एक तरफ लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तो वहीं इसका असर स्थानीय दुकानों के कारोबार भी पड़ रहा है। यह समस्या कोई पिछले एक-दो दिन से नहीं बल्कि यहां के बाशिंदे पिछले एक महीने से इस समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा नहीं कि इस समस्या के बारे में अधिकारियों को पता नहीं है। लोगों की माने तो इस समस्या बारे एसडीएम से लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के पास चार बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन विभाग अभी भी अनजान बना दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान करवाने की गुहार लगाई है।
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के कारण दूषित पानी सड़क पर जमा हो जाता है। स्थानीय दुकानदार और वार्ड पार्षद कई दफा जन स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को इससे अवगत करवा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके समस्या बरकरार है। शहर के तिकोना पार्क के पास पिछले एक माह से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। स्थानीय दुकानदार महेश, शंकर, पवन, सुरेंद्र मिस्त्री, अनिल, नितिन, दीपक व मनोज ने बताया कि सीवरेज की समस्या के कारण दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी दुकानों के बाहर जमा रहता है और इसका असर उनकी दुकानदारी पर भी पड़ रहा है। दुकानों ने बताया कि उन्हें प्रतिष्ठानों तक पहुंचने के लिए सीमेंटेड टाइलों पर चलकर पहुंचना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके है लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बरसाती मौसम में समस्या अधिक बढ़ जाती है। सारा दूषित पानी दुकानों के अंदर तक चला जाता है। वार्ड चार के पार्षद दिनेश जागड़ा ने बताया कि तिकोना पार्क के पास सीवरेज की समस्या से दुकानदार काफी परेशान है। एसडीएम और जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को चार बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
वर्सन
कुछ समय पहले ही सीवरेज की सफाई करवाई थी। अगर अभी भी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है तो जल्द ही सफाई करवा दी जाएगी। -रामपाल, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो 08 सीवरेज ओवरफ्लो से सड़क पर जमा दूषित पानी व आने-जाने के लिए रखी गई सीमेंटेड टाइलें।