फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   90 quintals of paddy were purchased on the second day, 2050 quintals of market were also purchased

90 क्विंटल दूसरे दिन धान की हुई खरीद, 2050 क्विंटल बाजारा भी खरीदा

Mon, 01 Nov 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
90 quintals of paddy were purchased on the second day, 2050 quintals of market were also purchased
अनाज मंडी में धान व बाजरे की प्राइवेट तौर पर आढ़तियों कि ओर से खरीद सुचारु रूप से की जा रही है। धान की आवक दूसरे दिन 90 क्विंटल रही है। धान की दो ढेरियों में करीब 90 क्विंटल धान किसानों की ओर से बेख गया है। वहीं एक अक्तूबर से बाजरे कि खरीद आढ़तियों की ओर से करनी शुरू की गई थी। महीने के आखिरी दिन 2050 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। मंडी में किसानों की ओर से एक महीने में 54878 क्विंटल बाजरा बेचा गया है। जोकि पिछले साले के मुकाबले में काफी कम है। पिछले वर्ष करीब साढ़े छह लाख क्विंटल से अधिक बाजरा बेचा गया है। हालांकि किसान बाजरे को लेकर पहुंच रहे लेकिन सरसों की बिजाई होने के कारण बाजरे की आवक थोड़ी सी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

धान की खरीद के दूसरे दिन आढ़तियों ने नब्बे क्विंटल धान 1121 किस्म की बोली लगाकर खरीद की गई है। दो ढेरियों को आढ़तियों कि ओर से 3650 व 3600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया है। आढ़तियों ने बताया कि किसानों कि ओर से आगामी दिनों में धान कि आवक में तेजी आएगी।
विज्ञापन

अनाज मंडी में धान व बाजरे कि प्राईवेट तौर पर खरीदारी आढ़तियों की ओर से की जा रही है। मार्केट की ओर से अनाज मंडी के मुख्य गेट पास टोकन काटने के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है। - विजय सिंह, सह सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed