फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मतदान की अलख जगाने के लिए शहर में सेल्फी प्वाइंट बनाएगा प्रशासन

मतदान की अलख जगाने के लिए शहर में सेल्फी प्वाइंट बनाएगा प्रशासन

Thu, 18 Apr 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मतदान की अलख जगाने के लिए शहर में  सेल्फी प्वाइंट बनाएगा प्रशासन
चरखी दादरी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने प्रदेशभर के जिला निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान को लेकर स्वीप एक्टिविटी पर जोर देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्रवर और सेक्टर ऑफिसर को दी जाने वाली ट्रेनिंग की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोलिंग बूथ पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिए लिए अधिक समय तक लाइन में खड़ा न होना पड़े। उन्होंने प्रत्येक शहर में मतदान को प्रेरित करने वाले सेल्फी प्वाइंट बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रत्येक नागरिक गर्व से कह सके कि उन्होंने 17वीं लोकसभा में अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों में मतदान करने के प्रति जागरूकता लाई जाए। महिला शिक्षण संस्थानों में मतदान के नाम पर रेसिपी प्रतियोगिता, रंगोली आयोजित करवाई जाए। इसी प्रकार स्लोगन राइटिंग भी करवाई जाए ताकि लोगों में मतदान के लिए उत्साह बने। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो कहीं न कहीं टॉवर के माध्यम से भी मतदान की अपील की जा सकती है। उन्होंने शहरों में ऐसे स्थान पर मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले ऐसे बड़े बैलून लगाने के निर्देश जो अधिक से अधिक लोगों को नजर आए और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करे। उन्होंने निर्देश दिए स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी व स्लो साइक्लिंग या मैराथन करवाई जाए, जिससे पूरे शहर में मतदान करने का संदेश जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि दादरी में सेक्टर ऑफिसर और पीठासीन अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी को ट्रेनिंग दे दी गई है। शहर में लोकल केबल व रेडिय़ो के माध्यम से लोगों को वोट बनवाने व अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है,जिसका लोगों पर बड़ा ही सकारात्मक असर हुआ है और युवा वर्ग ने नए वोट बनवाने में विशेष रूचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि शहर में जल्द ही सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा और बड़ा बैलून लगाने के लिए शहर में ऐसी जगह तलाशी जा रही है, जहां से अधिक से अधिक दूरी तक वह नजर आ सके। इस मौके पर दादरी के एआरओ एवं एसडीएम सतबीर सिंह कुंडू, नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह व बाढड़ा के एआरओ और चुनाव तहसीलदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस सिलिंडरों पर पर्ची चिपकाकर की जाएगी मतदान अपील
मुख्य चुनाव अधिकारी रंजन ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों, न्यूज पेपर व डॉक्टर की स्लिप पर भी मतदान के अपील की पर्ची चिपकाई जाए ताकि लोग वोट देने के लिए जागरूक हों। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के मतदान की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं, उनको मतदान में किसी प्रकार की परेशानी न रहे।


प्रत्येक वोटर के पास पहुंचनी चाहिए स्लिप
उन्होंने निर्देश दिए प्रत्येक वोटर के पास उनके वोट की स्लिप पहुंचनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि एनएसएस व एनसीसी के 18 वर्ष के कम उम्र की वालेंटियर्स बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण अंचल में विशेष प्रचार अभियान चलाने को कहा ताकि सभी लोग मतदान करें। उन्होंने ऐसे गांवों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहां पर पिछली बार दस प्रतिशत से कम मतदान हुआ है ताकि वहां पर विशेष प्रचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed