फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दीपेंद्र रिकार्ड मतों से हारेगा और भाजपा जीतेगी सभी सीट: बीरेंद्र सिंह

दीपेंद्र रिकार्ड मतों से हारेगा और भाजपा जीतेगी सभी सीट: बीरेंद्र सिंह

Wed, 06 Mar 2019 09:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
दीपेंद्र रिकार्ड मतों से हारेगा और भाजपा जीतेगी सभी सीट: बीरेंद्र सिंह
दीपेंद्र रिकॉर्ड मतों से हारेगा और भाजपा जीतेेगी सभी सीट: बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि दीपेंद्र हुड्डा इस बार रिकॉर्ड मतों से हारेंगे और भाजपा प्रदेश की सभी दस सीटों पर चुनाव जीतेगी। मंत्री बीरेंद्र सिंह झज्जर में हेल्थ चेकअप शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे राजनीति के ज्योतिषी हैं, इसलिए भविष्य की बात अभी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत प्रदेश ही नहीं पूरे देश में खराब है। इसलिए दीपेंद्र हुड्डा को हारने से कोई नहीं बचा सकता। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की जो सुविधा गरीब आदमी के लिए की है, यह वाकई में हर गरीब के लिए मरहम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस बार गरीब का बेटा चुना गया है, इसलिए गरीब के हित में दिल्ली में योजनाएं बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के दुख को करीब से समझा है। प्रदेश की राजनीति के बारे में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने कोई भी नहीं टिक पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed