फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नौकरी जाने के भय से बर्खास्त किए गए 16 कर्मचारी काम पर लौटे

नौकरी जाने के भय से बर्खास्त किए गए 16 कर्मचारी काम पर लौटे

Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नौकरी जाने के भय से बर्खास्त किए गए 16 कर्मचारी काम पर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सरकार के आदेश के बाद बर्खास्त किए गए 16 एनएचएम कर्मचारियों ने दोबारा से अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। सोमवार को विभाग के पास पत्र आया था कि एनएचएम की हड़ताल में शामिल कर्मचारी चाहे उन्हें नोटिस दिया गया है या उन्हें बर्खास्त किया गया है। वे कर्मचारी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी जानकारी हड़ताली कर्मचारियों को मिलने के बाद 16 बर्खास्त कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जबकि मंगलवार को 390 कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के पास दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कुछ घंटे का समय ही बचा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक एंबुलेंस सेवाओं के लिए 25 चालकों को ठेके के आधार पर भर्ती किया जा चुका है। अगर इसके बाद भी हड़ताल में शामिल कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो विभाग जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों की भर्ती करेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों के लिए यह आखिरी मौका है। पिछले 22 दिन से कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित चल रही है। केवल नए चालक भर्ती किए जाने के बाद एंबुलेंस सेवाएं ही पटरी पर लौट पाई हैं। जबकि कुछ स्थानों पर नियमित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सामाजिक संगठनों का मिल रहा समर्थन
धरना स्थल पर एनएचएम कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। धरना स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवान गुलिया बामडोला ने समर्थन देते हुए कविताओं के माध्यम
विज्ञापन

से सरकार की गलत नीतियों का बखान किया गया और कहा कोई सरकार आती है वही कर्मचारियों के साथ तानाशाह के रूप में पेश आती है। जब तक कर्मचारियों की नाराजगी रहती है तब तक समाज का भला कैसे हो सकता है। इसके अलावा मिड-डे-मील वर्कर यूनियन सरोज दुजाना, जिला आशा वर्कर यूनियन अनीता भागलपुरी ने कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत एकता है और इसी एकता के कारण उनको सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग हथकंडे अपना रही सरकार
एनएचएम संघ की जिला प्रधान न मंजूरेखा आर्य ने बताया कि सरकार कर्मचारियों पर रोजाना अलग अलग हथकंडे अपना कर हड़ताल को तोड़ना चाहती है लेकिन सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। कर्मचारियों ने एक होकर एक साथ चलने की शपथ ली और कहा कि सरकार जब तक मांगें पूरी नहीं कर देती व राज्य कमेटी का आदेश जारी नहीं होता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। एचएचएम कर्मचारियों की भूख हड़ताल निरंतर जारी है। अनशन में आयुष विभाग से डॉ. महेश सैनी, कौशल वर्मा, राधेश्याम, पराग व श्याम एलटी शामिल हैं।

कर्मचारियों को बुधवार को 11 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया गया है। 16 बर्खास्त कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
डॉ. कुलदीप, प्रभारी एनएचएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed