{"_id":"5c6718b1bdec22737830319e","slug":"81550260401-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीमें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के तीन प्रतिष्ठानों में शुक्रवार शाम सर्वे के लिए आयकर विभाग की तीन टीमें पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी देर रात करीब आठ बजे तक रिकॉर्ड की जांच में जुटे हुए थे। हालांकि किन बिंदुओं पर जांच की गई और क्या खामियां सामने आई, इसकी कोई जानकारी टीम ने साझा नहीं की। इससे पहले आयकर विभाग की टीमें शहर में पहुंचने से व्यापारियों व अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कुछ रिकॉर्ड को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे भिवानी से तीन टीमें दादरी शहर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि टीम में शामिल कुछ अधिकारी दिल्ली से भी आए थे। टीमें ढाणी फाटक आरओबी समीप स्थित अरविंद अस्पताल, लोहारू चौक समीप स्थित कैलाश बैरिंग स्टोर व चंपापुरी क्षेत्र स्थित स्वामी पाइप फैक्टरी मे सर्वे के लिए पहुंची। सूत्रों की मानें तो तीनों टीमों ने एकसाथ इन प्रतिष्ठानों में एंट्री ली। इस दौरान सिटी थाना पुलिस भी टीमों के साथ मौजूद थी। आयकर विभाग की टीमों ने इन प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर अंदर खाते जांच की। टीम के अंदर जाने से लेकर बाहर निकलने तक प्रतिष्ठानों के गेट बंद रहे। हालांकि इस दौरान प्रतिष्ठानों में कार्यरत स्टाफ या लोगों के बाहर आने-जाने के लिए गेट खोले गए लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मचारी ने अन्य किसी को अंदर एंट्री नहीं लेनी दी। वहीं, सर्वे के लिए टीम पहुंचने की सूचना मिलते ही इन प्रतिष्ठानों के आगे लोग एकत्र होना शुरू हो गए। पुलिस का गुप्तचर विभाग भी सर्वे की कार्रवाई पर पैनी नजर रखे रहा। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की टीम इन प्रतिष्ठानों पर पिछले कुछ समय स नजर रखे हुए थी। देर रात करीब आठ बजे तक टीमें इन प्रतिष्ठानों में डेरा डाले हुए थी।
आठ फरवरी को जीएसटी टीम ने ऑयल मिल में की थी सर्वे
गत आठ फरवरी को जीएसटी टीम कनीना रोड स्थित एक ऑयल मिल में सर्वे के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम ने बंद कमरे में मिल के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की थी। सुबह करीब दस बजे पहुंची टीम रात आठ बजे मिल से वापिस लौटी थी। जीएसटी टीम के पहुंचने से मिल संचालकों में हड़कंप मच गया था।