चरखी दादरी। दादरी से इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने बुधवार को हलके के जलभराव प्रभावित गांव बौंद कलां, निमड़ी, मालकोष आदि का दौर कर जल निकासी के प्रबंधनों का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि बारिश व ड्रेेन टूटने से बौंद कलां क्षेत्र की हजारों एकड़ फसल जलमग्न है। वहीं घरों में पानी घुसने से आमजन परेशान हैं। विधायक राजदीप फौगाट ने मौके का जायजा लेकर कहा कि बारिश बंद होने के एक सप्ताह बाद भी लोगों की समस्याओं को देखकर सरकार और प्रशासन के पानी निकासी के प्रबंध नाकाफी हैं। राजदीप फौगाट ने कहा कि किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा गिरदावरी तो दूर पानी निकासी के प्रबंध भी पुख्ता तौर पर नहीं किए हैं। राजदीप फौगाट ने कहा कि गांव निमड़ी का सरकारी स्कूल पानी जमा होने की वजह से कई दिनों से बंद पड़ा है। विधायक राजदीप फौगाट ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर इस संदर्भ में बात की। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि बड़ी व नई मोटरें लगाकर जल निकासी के काम में तेजी लाई जाएं और विशेष गिरदावरी करावा किसान की नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा भी उसे जल्द दिलाया जाए। इस अवसर पर रामनिवास मिर्च, रणबीर रावलधी, रामअवतार, उमेद, सरपंच मनबीर, सरपंच राजेश, राम, मायाराम, ओमबीर उपस्थित रहे।