{"_id":"5b1046d44f1c1ba76e8b585b","slug":"81527793364-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो ने की छात्राओं के लिए अलग कैंटीन की मांग, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो ने की छात्राओं के लिए अलग कैंटीन की मांग, ज्ञापन सौंपा
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो ने की छात्राओं के लिए अलग कैंटीन की मांग, ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जनता पीजी कॉलेज में लड़कियों के लिए अलग से कैंटीन की मांग को लेकर इनसो ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। इनसो के राष्ट्रीय महासचिव सूरज बेनीवाल व जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि कॉलेज में केवल एक ही कैंटीन हैं जहां छात्राएं जाने में दिक्कत महसूस करती हैं। इसलिए अलग से कैंटीन होनी चाहिए।
सूरज बेनीवाल ने कहा कि कॉलेज में सैकड़ों छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं। लड़के-लड़कियों का एक कॉलेज होने के चलते यहां कैंटीन की व्यवस्था फिलहाल साझी ही है। छात्राओं की समस्या को देखते हुए कालेज प्रबंधन को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए और इस मांग को पूरा किया जाना चाहिए। इस मौके पर इनसो जिला चेयरमैन संजीत धवन, कॉलेज अध्यक्ष रोहित महला, अरविंद सांगवान, रोहित चौधरी, प्रवेश रावलधी, सोनू कान्हडा, संजय सिवाच, सुनील खेड़ी, रिंकू जेवली, सुनील अटेला, विकास गहलावत, नरेश प्रजापत, विनीत डुडी, अमित दुधवा, अनूप माई, अभिलाष आर्य, अनुज फौगाट, विकास धवन, दीपक, मोहित चरखी, संदीप, नवीन जांगड़ा, सोनू, विवेक मित्तल, अंकित मंदौला, आशीष आदि मौजूद रहे।