{"_id":"5ab5524c4f1c1b690e8b63d1","slug":"81521832524-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्वालुओं की कतार, आज सप्तमी की पूजा कल कंजक के रूप में देवी मां के होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्वालुओं की कतार, आज सप्तमी की पूजा कल कंजक के रूप में देवी मां के होंगे दर्शन
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माता के जयकारे लगातार गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। माता का मुख्य मेला शनिवार से हो जाएगा। छठे नवरात्र को श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और मन्न्तें मांगी। जिला प्रशासन की तरफ से बेरी मेले के लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में चल रहे नवरात्र मेले में मुख्य मेला आज से शुरू होगा। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हुए है। मुख्य मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सेक्टरों के हिसाब से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस विभाग की तरफ से मेले की कमान संभाल रहे बेरी थाना प्रभारी तेलूराम का कहना है कि मंदिर में मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है और पुलिस के स्तर पर उसी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के लिए मेले में 950 जवान तैनात, 4 डीएसपी, 10 इंसपेक्टर व्यवस्था संभालेंगे।