फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रेलवे स्टेशन पर चार कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम को मिली मंजूरी

रेलवे स्टेशन पर चार कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम को मिली मंजूरी

Mon, 18 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चार कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम को मिली मंजूरी
चरखी दादरी स्टेशन पर होगा सुविधाओं का विस्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के रेलवे स्टेशन पर चार कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम की रेलवे हैड ऑफिस ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इसके लिए टेंडर लगाए जाएंगे और नया प्लेटफार्म बनने पर ये कैंटीन शुरू हो जाएंगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही 35 लाख का बजट मंजूर हो चुका है। कुछ समय बाद यात्रियों को ये सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दादरी स्टेशन से रोजाना आठ से 10 हजार यात्री सफर करते हैं।
चरखी दादरी स्टेशन अंग्रेजी शासन के समय बना था। तब से लेकर यहां सुविधाओं की सदैव कमी रही है। 2016 में जिला बन जाने के बाद अब रेलवे विभाग भी हर सुविधाओं का विस्तार करने में जुट गया है। जलपान गृह , वेटिंग रूम, टिकट आरक्षण बुकिंग के अलावा अतिरिक्त टिकटघर की भी व्यवस्था कर दी गई है। इससे अब खिड़की पर लंबी लाइन नहीं लगती। कुछ दिन पहले यहां एलईडी भी लगा दी गई है। यात्री किसी भी गाड़ी की लोकेशन व स्थिति का पता आसानी से लगा सकते हैं। बड़ी एलईडी लगा दिए जाने से यात्रियों को बार-बार स्टेशन मास्टर कक्ष मेें ट्रेन आगमन का समय पूछना नहीं पड़ता इससे रेल कर्मचारियों की भी परेशानी कम हुई है। स्टेशन पर कैंटीन की सुविधा पर पिछले काफी दिनों से ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब जिला बन जाने पर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी बढने लगी है। लंबे रूट की ट्रेनें भी यहां गुजरती हैं जिनमें मथुरा, जयपुर, बठिंडा, कटड़ा, अलवर , हिसार व रेवाड़ी को जाने वाले ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

चार कैंटीन व फूड प्लाजा के लिए जल्द होंगे टेंडर
स्टेशन पर चार नई कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम की सुविधा मिलेगी। इनमें सभी प्रकार के खान-पान की सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी। चाय, फिल्टर वाटर से लेकर सभी जरूरत की चीजें कैंटीन व रिफ्रेशमेंट रूम में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल लाइन बिछाने से होगा रेल सेवाओं में विस्तार
इस समय रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब आठ से 10 हजार यात्री सफर करते हैं। इस समय रेवाड़ी से हिसार तक इस रेलमार्ग को दोहरा रूप दिए जाने पर भी काम चल रहा है। चरखी दादरी से कुछ दूर पहले तक डबल लाइन बिछाई जा चुकी है ऐसे में इस रेलमार्ग पर सवारी गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है।
वर्सन-
चार कैंटीन व रिफ्रैशमेंट रूम की मंजूरी मिल गई है। स्टेशन का नया प्लेटफार्म बनने के बाद यह कैंटीन शुरू कर दी जाएंगी।
रेलवे कॉमर्शियल इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed