फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नप सीमा में 1.84 करोड़ से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

नप सीमा में 1.84 करोड़ से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 05 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
नप सीमा में 1.84 करोड़ से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पिछले दिनों अमर उजाला अखबार में छपी खबर के बाद बहादुरगढ़ नगर परिषद सीमा में सीसीटीवी लगवाने की कवायद तेज हो गई है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू होगा। कैमरे लगाने के लिए शहर में 1.84 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा तथा प्रशासनिक स्तर पर कार्य शुरू हो गया है।
दरअसल, 30 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने शहर की तीसरी नजर को लगा मोतियाबिंद शीर्षक के नाम से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से ही नगर परिषद व विधायक ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए। अब हरियाणा शहरी निकाय निदेशालय की ओर से जल्द ही शहर में सीसीटीवी लगवाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए 1.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि हलके के ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्र के लोगों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए वे पूरी तरह से सजग हैं। हाल ही में उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा तथा प्रशासनिक स्तर पर क्रियान्वित होने वाली योजनाओं के लिए करीब 2.83 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान करवाते हुए इन पर जल्द ही कार्य शुरू करवाए जाएंगे। विधायक सोमवार को हलके के लोगों से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर हर गतिविधि पर पारखी नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने की परियोजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के माध्यम से शहर के चिह्नित किए गए सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी लगाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा की ओर से 1.84 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसके उपरांत नगर परिषद की ओर से कैमरे लगाने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा और शहरी क्षेत्र की हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। कैमरे लगने से आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा और पूरी मोनिटरिंग करते हुए कैमरे का रिकार्ड मेनटेन रहेगा। विधायक ने कहा कि शहर की सबसे पुरानी मांग को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। इस मौके पर कैप्टन राम सिंह दलाल, कैप्टन बलवान खत्री, नरेश गौड, सतपाल बराही, अनिल कानौंदा, बबलू व विधायक प्रवक्ता विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ से होगा सड़क और गलियों का निर्माण
विधायक कौशिक ने कहा कि हलके के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग व ग्राम पंचायत के सहयोग से तथा शहरी क्षेत्र में नगर परिषद के माध्यम से सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर के वार्ड 21 व 23 के लिए करीब एक करोड़ की राशि से होने वाले विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है जिस पर तत्परता से कार्य शुरू करवाया जाएगा। विधायक ने बताया कि वार्ड 21 में नागरिक अस्पताल के साथ लगती सड़क को मुख्य मार्ग से वेस्ट जुआ ड्रेन तक करीब 24 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
वहीं, वार्ड 23 में शमशेर से राजेंद्र दलाल तक तथा सत्ते प्रधान वाली गली के निर्माण कार्य हेतु करीब 25 लाख रुपये की, झज्जर रोड से गली नंबर एक हेतु करीब 25 लाख तथा इसी वार्ड में गली नंबर 2 के निर्माण कार्य हेतु भी करीब 25 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है जिस पर कार्य नगर परिषद की ओर से विभागीय स्तर पर शुरू कराया जाएगा।

बामनौली में होगा स्टेडियम का निर्माण
गांव बामनौली के लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि उनके गांव में जल्द ही नए खेल स्टेडियम का निर्माण भी शुरू करवाया जाएगा ताकि बहादुरगढ़ शहर के साथ गांवों के युवाओं को भी खेल का बेहतर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed