{"_id":"59a5c7594f1c1b05278b46ae","slug":"81504036697-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसें सड़कों पर दौड़ी, नहीं चली ट्रेनें, रेल यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसें सड़कों पर दौड़ी, नहीं चली ट्रेनें, रेल यात्री रहे परेशान
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के मामले के दौरान हरियाणा रोडवेज का पहिया मंगलवार से घूम गया। सिरसा रूट को छोड़कर बहादुरगढ़ डिपो से जाने वाली सभी बसें सड़कों पर उतर आई। मगर ट्रेनें अभी नहीं चल पाई है। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि ट्रेनों के चलने के आदेश अभी उनके पास नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अभी ट्रेनें चलने की संभावना नहीं है। दरअसल, राम रहीम मामले के दौरान प्रदेश में हिंसा भड़कने की आशंका के चलते सरकार की ओर से हरियाणा रोडवेज, इंटरनेट सेवा व रेलवे यातायात पूरी तरह से बंद किया गया था।
पंजाब, चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बसें चालू : जगबीर सिंह
हरियाणा रोडवेज के बहादुरगढ़ डिपो के डीआई जगबीर सिंह का कहना है कि पिछले कई दिनों से बंद रोडवेज सेवा यात्रियों के लिए मंगलवार को शुरू हो गई, लेकिन यह सेवा फिलहाल सिरसा डिपो के लिए बंद है। चंडीगढ़, जालंधर व लुधियाना के लिए रोडवेज बसें चलनी शुरू हो गई है। अधिकारियों के आदेशों के बाद सिरसा रूट पर भी रोडवेज सेवा बहाल हो जाएगी।
नहीं चल पाई ट्रेनें
पिछले चार-पांच दिनों से बंद रेल यातायात मंगलवार को भी सुचारु नहीं हो पाया। ऐसे में रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली की तरफ प्रतिदिन बहादुरगढ़ क्षेत्र से हजारों यात्री नौकरी पेशा के लिए जाते हैं। अब उन्हें बसों व अन्य प्राइवेट वाहनों के माध्यम से काम धंधों पर जाना पड़ रहा है। उन्हें उम्मीद थी कि मंगलवार से रेल यातायात भी सुचारु हो जाएगा। मगर वह शाम तक भी चालू नहीं हो पाया। प्राइवेट वाहनाें के मुकाबले रेल यातायात लोगों को काफी सस्ता व सुगम रहता है। इसलिए लोग अधिकतर रेल में सफर करते हैं। रेल यातायात चालू न होने के चलते यात्रियों में काफी निराशा है।
विज्ञापन
रेल यातायात चालू होने की अधिकारियों के पास कोई सूचना नहीं
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक यशपाल सिंह का कहना है कि मंगलवार शाम तक स्थानीय अधिकारियों के पास विभाग की तरफ से ट्रेन चलाने का कोई आदेश नहीं आया। ऐसे में रेल यातायात कब सुचारु होगा, इस बारे में कोई सूचना नहीं है।
दोपहर बाद शुरू हुई इंटरनेट सेवा
चार-पांच दिनों से बंद इंटरनेट सेवा भी मंगलवार को चल पड़ी। इससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से इंटरनेट न होने के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे। मंगलवार को जैसे ही इंटरनेट सेवा शुरू हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। उधर, बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार 11 बजे इंटरनेट सेवा शुरू कर दी थी। जबकि पहले सरकार ने नेट बंद करने के आदेश 29 अगस्त 11 बजे तक दिए थे।
- रेल यातायात सुचारु होने के नहीं पहुंचे बहादुरगढ़ स्टेशन पर आदेश
- सिरसा को छोड़ सभी रूटों पर चलने लगी रोडवेज बसें
- इंटरनेट सेवा भी हुई बहाल