{"_id":"598228334f1c1bf7378b4753","slug":"81501702195-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल फीस बढ़ाने पर बिफरे छात्र-छात्राओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल फीस बढ़ाने पर बिफरे छात्र-छात्राओं ने दिया धरना
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल फीस बढ़ाने पर बिफरे छात्र-छात्राओं ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मुरारीलाल रासिवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थी हॉस्टल फीस बढ़ाने पर बिफर गए। कॉलेज प्रबंधन समिति के फैसले से खफा छात्रों ने कॉलेज परिसर में ही एक घंटे तक धरना दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मुरारीलाल रासिवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ रहे बीएएमएस के छात्र-छात्राएं हॉस्टल फीस में एजूकेशन सोसायटी द्वारा बढ़ोतरी करने की सूचना मिलते ही कॉलेज के मेन गेट के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने धरना शुरू कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने मामले से समिति पदाधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद प्राचार्य विकास शर्मा व स्टाफ सदस्य बृजमोहन ने धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं को प्रबंधन समिति द्वारा हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का फैसला वापिस लेने और अगली बैठक तक मामले को जस के तस रखने का आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया। इस मौके पर छात्र विवेक, योगेश, कृष्ण, नवीन, कविता, मोनिका, आराधना, इनेसो नेता सूरज बैनीवाल आदि मौजूद थे।
फोटो 34 हॉस्टल फीस बढ़ाने के विरोध में धरने पर बैठे बीएएमएस के छात्र-छात्राएं।