{"_id":"594d68694f1c1b2d1e8b4569","slug":"81498245225-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
उप पुलिस अधीक्षक भगतराम ने शुक्रवार को थाना शहर बहादुरगढ़ के प्रांगण में विभिन्न थाना व चौकियों के प्रभारियों की मीटिंग ली। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाना शहर बहादुरगढ़ के प्रांगण में विशेष रूप से आयोजित अपराध गोष्ठी में थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ और चौकियों में तैनात पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएसपी भगतराम ने थाना प्रबंधक को नियमित गश्त व नाका लगाकर अपने-अपने इलाका में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अपराधियों को पकड़ने और लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा करने व लंबित अनसुलझे मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के कड़े दिशा निर्देश किए। पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार आयोजित बैठक में डीएसपी भगतराम ने निर्देश देते हुए कहा कि महिला के विरुद्ध किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए तथा दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी तरह की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अथवा किसी भी माध्यम से आई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधी किस्म के व्यक्तियों, थाना के रिकॉर्ड में अंकित दुश्चरित्र व्यक्तियों, असामाजिक एवं शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध शराब अथवा नशे की तस्करी में लिप्त दोषियों और अवैध असला रखने वालों को काबू करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।