फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   406 हड़ताली कर्मचारियों में से 103 कर्मचारी काम पर लौटे

406 हड़ताली कर्मचारियों में से 103 कर्मचारी काम पर लौटे

Thu, 28 Feb 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
406 हड़ताली कर्मचारियों में से 103 कर्मचारी काम पर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। अपनी मांगों को लेकर 24 दिन से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों मेें से सरकार के आदेश के बाद बर्खास्त किए गए 103 एनएचएम कर्मचारियों ने दोबारा से अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। इन कर्मचारियों में सीएमओ कार्यालय का क्लेरीकल स्टाफ भी शामिल है। फिलहाल तक विभाग की तरफ से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को बुधवार को 11 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया गया था। इस दौरान 103 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लौट चुके थे। फिलहाल भी विभाग के अधिकारी यह कह रहे है कि अगर वीरवार को भी हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में से कोई कर्मचारी काम पर लौटना चाहेगा तो उसका भी केस बनाकर मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसके अलावा मुख्यालय के आगामी आदेशों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी किया था कि एनएचएम की हड़ताल में शामिल कर्मचारी चाहे उन्हें नोटिस दिया गया
है या उन्हें बर्खास्त किया गया है। वे कर्मचारी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी जानकारी हड़ताली कर्मचारियों को मिलने के बाद 103 बर्खास्त किए गए कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जबकि बुधवार को 303 कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन


हड़ताल को तोड़ने के प्रयास का लगाया आरोप
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम के कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने की बात कह कर विभाग हड़ताल को तोड़ने के लिए हथकंडे अपना रहा है। लेकिन जबतक उनकी मांगों को नहीं माना जाता उस समय तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर जिला प्रधान मंजूरेखा आर्य व महासचिव गुलशन भटनागर ने बताया कि उनकी रोहतक में राज्य स्तरीय बैठक हुई। जिसमें सभी जिलों की सहमति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा हमारी मानी हुई मांगें लिखित रूप में नहीं आ जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन और बढ़ाई हड़ताल
सभी जिलों की सहमति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हुए राज्य कमेटी ने दो दिन की हड़ताल और आगे बढ़ा दी है। राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने जवाब में कहा है कि जल्द से जल्द मानी हुई मांगों को जिला स्तर पर भेज दिया जाएगा। इसलिए हड़ताल जारी रहेगी। राज्य उपाध्यक्ष नवीन ने कहा कि जल्दी ही मानी हुई मांगें जिला पर भेजी जाएगी उसके बाद सभी कर्मचारी एक साथ अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।


कर्मचारियों को बुधवार को 11 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया गया था। 103 बर्खास्त कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अगर और कर्मचारी काम पर लौटना चाहेंगे तो उनका केस बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
डॉ. कुलदीप, प्रभारी एनएचएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed