{"_id":"5c65ba91bdec22739f75798e","slug":"71550170769-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमसा वितमंत्री के आवास का 17 को करेगी घेराव: विजय लांबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमसा वितमंत्री के आवास का 17 को करेगी घेराव: विजय लांबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। हेमसा द्वारा आगामी 17 फरवरी को प्रदेश वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक आवास पर किए जाने वाले प्रदर्शन के लिए जिला अध्यक्ष विजय लांबा ने स्थानीय हरियाणा राज्य परिवहन डिपो का दौरा किया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज लिपिक वर्ग कर्मचारियों की बैठक प्रधान भूप सिंह धनासरी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंच संचालन सचिव कृष्ण कुमार ने किया।
हेमसा जिला प्रधान विजय लांबा ने बताया कि 17 फरवरी को पंजाब के समान वेतनमान देने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने व अन्य समस्याओं को लेकर यह घेराव होगा। धरने प्रदर्शन के लिए बैठक में गहन विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गई। विजय ने कहा कि इस प्रदर्शन में काफी तादाद में कर्मचारी भाग लेंगे। इस अवसर पर एसकेएस सह संयोजक कृष्ण भागवी, राजेंद्र सिंह लेखाकार, लिपिक नरेंद्र सिंह, नवीन अग्रवाल लिपिक, सत्यवीर दगडौली लिपिक, सदाराम लिपिक, मनीषा लिपिक आदि उपस्थित थे।