फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में आज रक्तदान कर कमाएं महादान

रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में आज रक्तदान कर कमाएं महादान

Sun, 10 Feb 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में आज रक्तदान कर कमाएं महादान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अमर उजाला फाउंडेशन, रोडवेज विभाग और बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कोई भी युवा सीधे कैंप में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रक्तदान कर सकता है। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि रोडवेज जीएम धनराज कुंडू शिरकत करेंगे। वहीं, शिविर कर अध्यक्षता डब्ल्यूएम नवीन शर्मा करेंगे। शिविर के बारे में जानकारी लेने के लिए युवा 98136-39700 और 88148-95001 पर कॉल कर सकते हैं।

रक्तदान शिविर में रक्त एकत्र करने के लिए भिवानी सिविल अस्पताल से टीम पहुंचेगी। रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल इंचार्ज राजेश रावलधी ने बताया कि शिविर में एकत्र किया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे जीएम धनराज कुंडू शिविर का उद्घाटन करेंगे। बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ सचिव रिंपी फौगाट ने बताया कि रक्तदान करने वाले युवाओं को अमर उजाला फाउंडेशन व रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि नए रक्त का संचार होने से शरीर को स्फूर्ति मिलती है। रिंपी ने बताया कि शिविर में युवाओं का भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed