{"_id":"5c1aafd0bdec2257057f2788","slug":"71545252816-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले 34 दुकानदारों के चालान, आठ वाहन जब्त
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। नगर परिषद की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बुधवार को मेन बाजार और झज्जर रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने अतिक्रमण फैला रहे 34 दुकानदारों के चालन किए गए। इसके अलावा बेतरतीब ढंग से खड़े 8 वाहन पुलिस ने रिकवरी वैन से उठाए।
अभियान यातायात प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में चला। अतिक्रमण हटाने पहुंची परिषद की टीम का दुकानदारों ने विरोध करना भी चाहा, लेकिन पुलिस को देखकर उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। पहले टीम ने झज्जर रोड पर दस्तक दी। पुलिस व परिषद के अधिकारियों को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यहां कई दुकानदारों के चालान किए। इसके बाद टीम मेन बाजार में पहुंची। पुलिस व नगर परिषद की संयुक्त टीम ने दोनों बाजारों से लगभग 34 दुकानदारों के चालान किए। इनसे लगभग 9200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सड़कों पर लगे बोर्ड भी जब्त किए गए। इसके अलावा पुलिस ने सड़क पर बेढंगे तरीके से खड़ी 8 गाड़ियां भी रिकवरी वैन से उठाई। एसएचओ सतीश ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकानों से बाहर सामान न रखें, यदि रखा जाता है तो अगली बार चालान के साथ साथ सामान भी जब्त किया जाएगा। मुहिम में एएसआई सतबीर, एचसी संदीप, नगर परिषद से अशोक सहित अन्य शामिल थे।
-