फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ग्रामीण बोले: म्हारै खैता मैं गोडे-गोडे पानी खडा सै, प्रबंध करवा दयो

ग्रामीण बोले: म्हारै खैता मैं गोडे-गोडे पानी खडा सै, प्रबंध करवा दयो

Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बोले: म्हारै खैता मैं गोडे-गोडे पानी खडा सै, प्रबंध करवा दयो
चरखी दादरी। मानसून सत्र में जलभराव का दंश झेल रहे 10 गांवों के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह रेस्ट हाउस परिसर पहुंचे सांसद को स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने अपने लहजे में कहा कि- सांसद साह्ब म्हारै खैता मैं गोडे-गोडे पानी खड्या सै, किमै तो प्रबंध करवा दयो। सांसद किसानों को आश्वस्त करते हुए बोले कि मन्नै दो-तीन दिन का टैम दयो, थारै गाम्या म्य बड़े पंप सेट भिजवा दूंगा। सांसद ने कहा कि जलभराव के लिए वो छह अक्तूबर को जिला के अधिकारियों की एक बैठक भी लेंगें और इसमें क्षेत्र की जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए विचार-विमर्श करेंगें। उन्होंने किसानों को हरसंभव मद्द का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद धर्मबीर सिंह रेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान गांव इमलोटा नीमड़ी, कन्हेटी, सरूपगढ़, टिकान कलां, जयश्री, मिर्च, मोरवाला, बौंदकलां आदि गांवों के ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की और उन्होंने समस्या से अवगत कराया। इमलोटा निवासी रामकिशन ने बताया कि पिछले एक माह से गांव में जलभराव से उनकी खेती चौपट हो चुकी है और अभी भी खेतों में घुटने से ऊपर पानी खड़ा है। वहीं, ग्रामीण उमेद ने उन्हें बताया कि पानी निकासी के लिए जो मोटर लगवाई थी वो जली पड़ी हैं। इसके चलते पानी निकासी का काम बाधित है। नीमड़ी निवासी विजय ने कहा कि गांव के सरकारी स्कूल में जलभरापव होने के चलते ग्रामीण बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रहें। मिर्च गांव के सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र ने बताया कि उनके गांव में 1977 से ही जलभराव की स्थिति हर साल पैदा होती है। इसके चलते पिछले दो सालों से धान रोपाई पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


पानी निकासी वाले गांवों को 24 घंटे बिजली देने के आदेश
जन समस्या सुनने के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को सांसद ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में पानी निकासी कार्य चल रहा है वहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। आगामी दो-तीन तीनों के अंदर ही बड़े पंप सेटों उपलब्ध करवा दिए जाएंगें। इसके साथ ही जल्द ही सभी प्रभावित गांवों का सर्वें पूरा करवा उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के कामों की छह को होगी समीक्षा
आगामी 6 अक्तूबर को एक इसी विषय में रेस्ट हाउस में ही बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एसडीम ओमप्रकाश देवराला, वरिष्ठ अभियंता राजेश कुमार एवं विभिन्न विभागों के एक्सईएन ओमबीर सिंह, सुरेंद्र दलाल, दलीप चेरवाल व अन्यों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed