फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फर्जीवाड़ा कर सेना भर्ती में भाग लेने पर चार युवकों पर केस दर्ज

फर्जीवाड़ा कर सेना भर्ती में भाग लेने पर चार युवकों पर केस दर्ज

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर सेना भर्ती में भाग लेने पर चार युवकों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पिछले साल अक्तूबर माह में चरखी दादरी में हुई सेना भर्ती में गलत तरीके से दस्तावेज तैयार कर भर्ती में आवेदन करने पर शहर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ दस्तावेज में छेड़छाड़ व हेराफेरी कर गलत फायदा उठाने संबंधी केस दर्ज किया है।
चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल अजीत सिंह पिल्लई ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि चार से 14 अक्टूबर 2017 तक चरखी दादरी में आयोजित की गई सेना भर्ती रैली में चार युवकों ने गलत दस्तावेज तैयार कर जन्मतिथि में गड़बड़ी कर उम्र को छोटा दर्शा दिया गया।
विज्ञापन

इन युवकों ने ओपन स्कूली प्रमाण पत्रों में जन्म तिथि में छोटी उम्र दर्शा दी। बाद में इन युवकों ने सेना भर्ती के लिए आवेदन कर दिया। सेना भर्ती के दौरान इन युवकों ने शारीरिक , मेडिकल और लिखित परीक्षा भी पास कर दी। बाद में सेना भर्ती कार्यालय की ओर से इनके सभी मूल प्रमाण पत्रों की संबंधित शिक्षा बोर्ड से वेरिफिकेशन करवाई गई तो जन्मतिथि में गड़बड़ी का पता। इन चारों युवकों ने 2013 में भी चरखी दादरी भर्ती कार्यालय से सेना भर्ती में भाग लिया था। जांच पड़ताल के दौरान सेना भर्ती अधिकारियों ने इन युवकों का भर्ती कार्यालय से 2013 का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला। इस रिकार्ड में जन्मतिथि अलग मिली। इतना ही नहीं भर्ती अधिकारियों ने इन युवकों के आठवीं कक्षा के रिकार्ड को भी संबंधित स्कूलों से मंगवाया। उसके आधार पर फर्जीवाड़े की परतें और खुल गईं। इन युवकों को गत मार्च में ट्रेनिंग सेंटरों में भेजा जाना था। बाद में पूरी जांच करने के बाद सेना भर्ती निदेशक कर्नल अजीत सिंह पिल्लई ने इन युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इन चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में जिला भिवानी के गांव गोठड़ा निवासी प्रदीप, भिवानी के ही गांव ढाणी बल्हारा निवासी सोमबीर कुमार, गांव मनहेरू निवासी पवन कुमार और गांव कांहड़ा निवासी सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: युवकों को बार-बार अवगत करवा रहे हैं कि गलत दस्तावेज न बनवाएं। किसी के बहकावे में आकर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शीघ्र ही ओपन स्कूल बोर्ड सचिव को भी इस बारे में पत्र लिखेंगे।
-कर्नल अजीत सिंह पिल्लई, भर्ती निदेशक चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed