फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यूरिया खाद को लेकर किसानों ने किया हंगामा, कुछ देर के लिए कानोंदा में लगा जाम

यूरिया खाद को लेकर किसानों ने किया हंगामा, कुछ देर के लिए कानोंदा में लगा जाम

Wed, 20 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
यूरिया खाद को लेकर किसानों ने किया हंगामा, कुछ देर के लिए कानोंदा में लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को गांव कानोंदा की सहकारी समिति में यूरिया खाद न मिलने पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं गुस्साए किसानों ने कुछ देर रोड जाम भी कर दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में यूरिया खाद बांटना शुरू किया गया। किसानों का आरोप है कि एक आधार कार्ड पर एक किसान को केवल पांच बैग यूरिया दिया जा रहा है। समय पर फसल में यूरिया खाद न डालने के कारण नुकसान हो रहा है।
इन दिनों यूरिया खाद की काफी किल्लत चल रही है। इससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की फसल में फुटाव और बढ़वार के लिए यूरिया खाद की जरूरत होती है। लेकिन किसानों की मांग के हिसाब से यूरिया की सप्लाई आधे से भी कम है। अब तक कानोंदा गांव में भी काफी कम मात्रा में यूरिया खाद पहुंचा है।
विज्ञापन

कौन-कौन अधिकारी पहुंचे
किसानों द्वारा जाम लगाने व हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन व कृषि विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनमें तहसीलदार जयभगवान, कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक व थाना सदर पुलिस टीम शामिल रही। अधिकारियों ने किसानों को समझाया बुझाया और शांत कराया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से मिल रहा कम खाद
किसानों के अनुसार एक आधार कार्ड पर सिर्फ पांच बैग यूरिया दिया जा रहा है। जबकि किसानों को जरूरत इससे कहीं ज्यादा है। किसान सतेंद्र, कृष्ण कुमार, रामफल का कहना है कि पीओएस मशीन में सर्वर डाउन होने के कारण भी खाद की बिक्री नहीं हो पाती है। अगर खाद नहीं मिला तो फसल खराब हो जाएगी।

क्या कहते हैं एसडीओ
कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि खाद की समस्या नहीं है। किसानों को जरूरत के हिसाब से ही यूरिया खाद दिया जा रहा है। रोजाना खाद की आवक हो रही है, इसलिए किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी आकर यूरिया खाद ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed