{"_id":"5a1c6ed74f1c1b193e8b54d5","slug":"71511812823-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिल्लर-छिकारा खाप जल्द करेगी मिस वल्र्ड मानुषी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिल्लर-छिकारा खाप जल्द करेगी मिस वल्र्ड मानुषी का स्वागत
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
छिल्लर-छिक्कारा खाप ने मिस वर्ल्ड बनी बहादुरगढ़ की बेटी मानुषी छिल्लर का स्वागत करने का निर्णय लिया है। साथ ही दोनों खापों ने रात की शादियों, शादी में शराब, डीजे, हथियार और पटाखे चलाने पर भी रोक लगा दी है। छिल्लर-छिक्कारा के 11 गांवों में यह निर्णय लागू रहेगा। खाप पंचायत ने काज पर होने वाले खर्च पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है।
सोमवार को बहादुरगढ़ से सटे निजामपुर गांव में छिल्लर-छिक्कारा खाप की बैठक हुई। इसमें आसपास के गांवों के कई प्रतिनिधियों में भाग लिया। बैठक में दोनों खापों ने मिस वर्ल्ड बनी बामनोली गांव की बेटी मानुषी छिल्लर का स्वागत करने का फैसला लिया। बैठक में छिल्लर-छिक्कारा खाप प्रधान बस्तीराम के पुत्र बलवान सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का स्वागत छिल्लर-छिक्कारा खाप मिलकर करेंगी। छिल्लर-छिक्कारा की बेटी मानुषी ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब भारत को दिलाया है। मानुषी के स्वागत के साथ छिल्लर-छिक्कारा खाप ने रात की शादियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
पंचायत में ये भी फैसला हुआ है कि काज पर खर्च बंद किया जाए और उस पैसे को समाज के कल्याण के लिए खर्च करना होगा। इन फैसलों का पालन कराने के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं होगी बल्कि जागरूकता फैलाई जाएगी। वहीं, नाहर सिंह, राजेंद्र पहलवान ने कहा कि छिल्लर-छिक्कारा खाप पंचायत का फैसला उन लोगों के लिए भी मिसाल है जो पंचायतों को तुगलकी बताते है। छिल्लर-छिक्कारा खाप अपनी बेटी के स्वागत को तत्पर है तो समाज की उन बुराइयों को दूर करने को भी तैयार है। जिनसे अमीर गरीब की खाई बढ़ती है और युवाओं पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
छिल्लर-छिक्कारा के 11 गांवों में रात को नहीं होगी शादी
बलवान छिल्लर ने कहा कि मानुषी ने अपने, गांव, गोत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मानुषी की प्रेरणा से खाप की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। बैठक में मौजूद चंद्रप्रकाश व महेंद्र ने कहा कि छिल्लर-छिकारा खाप ने अपनी बेटी के स्वागत के साथ समाज के सुधार की दिशा में भी अहम फैसले लिए है। छिल्लर-छिक्कारा खाप ने अपने सभी 11 गांवों में रात की शादियों को बंद कर दिया है। शादियों में होने वाले बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने के लिए डीजे, शादियों में शराब परोसने और पीने, हथियार और पटाखे जलाने के साथ खरड़ की मान सिर्फ 10 रुपये करने का फैसला लिया गया है।