फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एनएसएस कैंप में ममता जाखड़ को बेस्ट कैंपर का पुरस्कार मिला

एनएसएस कैंप में ममता जाखड़ को बेस्ट कैंपर का पुरस्कार मिला

Sun, 22 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस कैंप में ममता जाखड़ को बेस्ट कैंपर  का पुरस्कार मिला
ममता बेस्ट कैंपर के पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शनिवार को समापन हो गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. रणबीर गुलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कैंप के दौरान ममता जाखड़ को बेस्ट कैंपर का पुरस्कार मिला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता फौगाट ने बताया कि सात दिवसीय कैंप के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। इसके तहत साक्षरता कार्यक्रम, चेतना रैली निकाल ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बैंक मैनेजर सुनील बजाड़ ने कैशलेस की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा, समाज, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावा विभिन्न विषयों के प्रति व्याख्यान दिए गए। डॉ. अनीता फौगाट ने बताया कि शनिवार को कैंप के समापन पर ममता जाखड़ को बेस्ट कैंपर चुना गया। इसी प्रकार मोनिका और निकिता को बेस्ट डांसर का पुरस्कार मिला। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. रणबीर गुलिया ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. रणबीर गुलिया ने कहा कि एनएसएस की समाज निर्माण में विशेष भूमिका है। यह ऐसा मंच है जिसके जरिए छात्रों में समाज और राष्ट्र सेवा की भावना पैदा होती है। डॉ. अनीता फौगाट ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. अजय कादयान भी मौजूद रहे।

फोटो 19 महर्षि दयानंद विश्विद्यालय रोहतक के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर के साथ स्वयंसेविकाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed