फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन करोड़ की ग्रांट से चकाचक होंगी सड़कें व गलियां

तीन करोड़ की ग्रांट से चकाचक होंगी सड़कें व गलियां

Sat, 21 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ की ग्रांट से चकाचक होंगी सड़कें व गलियां
टूटी सड़कों और गलियों को लगेगा तीन करोड़ का ‘मलहम’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
फेस्टिवल सीजन के तुरंत बाद शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों की रिपेयरिंग और पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। नगर परिषद अधिकारियों ने करीब तीन करोड़ रुपये की ग्रांट से 63 गलियों और प्रमुख सड़कों के कायाकल्प की प्लानिंग तैयार कर ली है। इस राशि में से डेढ़ करोड़ के टेंडर अलाट हो चुके हैं। इस सप्ताह इन पर ‘मलहम’ लगाने का काम शुरू हो जाएगा। अधिकतम तीन माह में ही प्रपोजल के अनुरूप 33 गलियों और सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने की डेडलाइन संबंधित ठेकेदारों को नप अधिकारियों ने दिया है। इन विकास कार्यों पर परिषद हाउस की बैठक में सहमति बनी थी। वहीं, नप अधिकारियों का तर्क है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर भी जल्द ही खुलेंगे और इसे तुरंत बाद इनकी अलॉटमेंट कर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। करीब पांच दर्जन से अधिक गलियों व सड़कों की दशा सुधरने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में नप अधिकारियों ने शहर की खस्ताहाल सड़कों की सुध लेकर इनकी कायाकल्प कराने की योजना तैयार की थी। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए नप अधिकारियों ने दो चरणों में करीब तीन करोड़ रुपये में 63 गलियों व सड़कों का निर्माण कराने के लिए टेंडर लगाए थे। इनके तहत एक चरण में डेढ़ करोड़ से 33 गलियों का निर्माण कार्य तो वहीं दूसरे चरण में इतनी ही राशि से 30 गलियों का निर्माण कार्य शहर में करवाया जाना है। नप सूत्रों कर मानें तो इन विकास कार्यों के लिए करीब सात माह पहले ही तीन करोड़ रुपये की ग्रांट परिषद हाउस की बैठक में निर्धारित की गई थी। नप सचिव संजय यादव ने बताया कि परिषद हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद ही इनके इस्टीमेट व नक्शा तैयार करने के निर्देश इंजीनियरिंग ब्रांच को दिए गए थे। सचिव के आदेशों पर एमई हरिकिशन शर्मा ने जेई गंगाधर व जेई सुनील को इन 63 प्रोजेक्टों का कागजी खाका तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी थी। पिछले माह ही दोनों टीमों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी और इसके बाद एमई ने मौके का मुआयना कर आगामी कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इन तीन करोड़ के विकास कार्यों के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने एक ही दिन दो अलग-अलग टेंडर लगाए थे। दोनों टेंडरों की राशि डेढ़-डेढ़ करोड़ थी जबकि इनमें से एक प्रपोजल में तीन काम ज्यादा थे। गनीमत रही कि इस दफा पहला ही प्रयास सफल साबित हुआ और करीब डेढ़ करोड़ के 33 कामों को धरातल पर पूरा करने के निर्देश नप अधिकारियों ने दे दिए हैं। एमई हरिकिशन शर्मा की मानें तो अगले सप्ताह ही डेढ़ करोड़ के विकास कार्य शहर में शुरू करवा दिए जाएंगे और नए साल से पहले ही इन पर काम पूरा करने की हमारी प्लानिंग है। उन्होंने बताया कि जल्द ही 30 कामों के टेंडरों की अलॉटमेंट प्रक्रिया भी पूरी कर इन पर तत्परता से काम करवाया जाएगा। दिसंबर माह में ही दोनों प्रपोजलों के 63 कामों पर कार्य पूरा कर शहर की सड़कों को चकाचक करने के निर्देश उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने दिए हैं।
विज्ञापन


वार्डों की गलियों का इतनी लागत से होगा जीर्णोद्घार
नप अधिकारियों ने बताया कि वार्ड नंबर एक में करीब सवा 13 लाख से चार गलियों का निर्माण, वार्ड दो में करीब साढ़े साल लाख से दो गलियों का निर्माण, वार्ड नंबर तीन में 4.63 लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड नंबर चार में करीब साढ़े 37 लाख से छह गलियों का निर्माण, वार्ड पांच में करीब चार लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड छह में सवा तीन लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड सात में साढ़े 17 लाख से तीन गलियों का निर्माण, वार्ड आठ में 3.30 लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड 10 में साढ़े तीन लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड 12 में 5.30 लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड 12-13 की एक गली का निर्माण 8.79 लाख, वार्ड 13 में करीब दस लाख से एक गली का निर्माण, वार्ड 15 में करीब 12 लाख से दो गलियों का निर्माण कराना प्लानिंग का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सड़कों की भी होगी कायाकल्प
नगर परिषद शहर की खस्ताहाल गलियों के साथ-साथ प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू कराने की प्लानिंग में है। नप अधिकारियों का की मानें तो जल्द ही गांधी नगर से सीसीआई फाटक रोड, सिविल अस्पताल के बैक साइड वाला रोड, बधवाना गेट से चरखी दरवाजा वाला रोड, कोर्ट परिसर के बैक साइड वाली सड़क सहित करीब आधा दर्जन सड़कों की भी जल्द कायाकल्प होनी है। नप सूत्रों का कहना है इन कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है बजट के अभाव में धरातल पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। नप अधिकारियों का तर्क है सीएम घोषणा के अनुसार जल्द ही पांच करोड़ की राशि उनके खाते में डाली जानी है, इसके तुरंत बाद विकास कार्यों को ग्राउंड स्तर पर शुरू करवा दिया जाएगा।

परिषद हाउस की बैठक में निर्माण कार्य को लेकर हुआ था हंगामा
कुछ दिनों पहले आयोजित परिषद हाउस की बैठक में विकास कार्य रूके होने पर जमकर हंगामा हुआ था। कुछेक पार्षदों ने विकास कार्यों का खाका तैयार करने में भेदभाव करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था और नौबत कांच की प्लेेटें तोड़ने तक जा पहुंची थी। इसके तुरंत बाद विकास कार्य शुरू कराने का फैसला नप अधिकारियों ने लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की।

वर्जन::
हमने पिछले माह दो चरणों में करीब तीन करोड़ रुपये से गलियों व सड़कों का निर्माण कराने का खाका तैयार कर टेंडर लगाए थे। इनमें से करीब डेढ़ करोड़ के टेंडर अलॉट किए जा चुके हैं और इसी सप्ताह निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बाकी बचे डेढ़ करोड़ की टेंडर अलॉटमेंट प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। - हरिकिशन शर्मा, एमई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed