{"_id":"59a9c1784f1c1b42738b4c2e","slug":"71504297336-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेदशी वस्तुएं अपनाने के लिए युवाओं को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेदशी वस्तुएं अपनाने के लिए युवाओं को किया प्रेरित
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वदेशी अपनाने के लिए युवाओं को किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
गांव बेरला में शुक्रवार को ‘स्वेदशी अपनाओ-विदेश भगाओं’ मुहिम चलाकर युवाओं को स्वदेशी सामान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान बतौर मुख्य वक्ता पतंजलि ग्रामीण प्रभारी योगाचार्य प्रवीण योगी ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीद बढ़ने से युवाओं के लिए देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा देश का पैसा देश में ही रहेगा। चीन जैसे देश हमारे देश में अपने उत्पादन बेचकर मुनाफा कमा रहा हैं तथा हमारे विरोधी देश की मदद कर भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे है इसलिए हमें चीन जैसे देशों के निर्मित वस्तुओं की खरीद पूर्णरूप से बंद कर देनी चाहिए और देश में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। वॉलीवाल कोच अजमेर सिंह ने कहा कि युवा देश की रीढ़ होता है और युवा वर्ग कोई कार्य की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेता है।