{"_id":"597ce5b54f1c1b2c318b4608","slug":"71501357493-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन हो रहा हाईटेक, स्मार्ट कार्ड से मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन हो रहा हाईटेक, स्मार्ट कार्ड से मिलेगा टिकट
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें टिकट के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे की ओर से बहादुरगढ़ स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाए गए हैं। जिनसे आप स्मार्ट कार्ड के जरिए टिकट ले सकेंगे। इस राहत भरे सिस्टम से रेल का सफर करने वालों को जल्द टिकट मिल जाएगा और टिकट विंडो पर भी दबाव कम हो जाएगा। योजना के अनुसार बहादुरगढ़ स्टेशन पर तीन एटीवीएम लगाई गई हैं। एक-दो दिन में ये पूरी तरह यात्रियों को समर्पित कर दी जाएंगी।
ऐसे करेगी काम
एटीवीएम टच स्क्रीन तकनीक पर काम करेगी। टिकट के लिए स्मार्ट कार्ड के स्क्रीन पर टच करेंगे। कार्ड रीड करने के बाद मशीन की स्क्रीन पर स्टेशनों की जानकारी आ जाएगी। फिर ट्रेन नाम व नंबर और स्टेशन इनपुट करें। टिकट जारी हो जाएगा। इसे हर यात्री आसानी से हैंडल कर सकता है।
कार्ड में रखना होगा बैलेंस
एटीएम की तरह यह कार्ड भी प्री-पेड होगा। आपको बैलेंस के लिए कार्ड रिचार्ज करना होगा। बैलेंस नहीं होने पर टिकट नहीं बनेगा। स्मार्ट कार्ड 50 रुपये से 5 हजार रुपये तक रिचार्ज हो सकेगा। खास बात यह है कि स्मार्ट कार्ड बेस्ड टिकटिंग मशीन से टिकट खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक यशपाल सिंह का कहना है कि ये मशीनें यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा और पैसे की भी बचत होगी। यहां पर फिलहाल तीन मशीनें लगाई गई हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए इंजीनियर लगे हुए हैं। जल्द ही ये यात्रियों को सौंप दी जाएंगी।
- रेलवे स्टेशन पर लगाई गई तीन स्मार्ट कार्ड बेस्ड टिकटिंग मशीन
- समय और पैसे दोनों की होगी बचत