{"_id":"597ce5a94f1c1ba3168b49ab","slug":"71501357481-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में हारमनी सदन के प्रतिभागी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में हारमनी सदन के प्रतिभागी बने विजेता
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में हारमनी सदन के प्रतिभागी रहे विजेता
चरखी दादरी।
गांव ऊण स्थित दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर सदनीय प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित कराई गई। प्रथम ग्रुप में कक्षा चौथी से 8वीं तक और दूसरे ग्रुप में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप से हारमनी सदन प्रथम, पीस सदन को द्वितीय स्थान और ग्लोरी सदन को तृतीय स्थान मिला। द्वितीय ग्रुप से ग्लोरी सदन प्रथम, पीस सदन द्वितीय और हारमनी सदन के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। ओवरऑल प्रदर्शन की बदौलत पीस सदन प्रथम, हारमनी द्वितीय और ग्लोरी सदन के प्रतिभागियों को तीसरा स्थान मिला। विजेता सदन से चिराग, कीर्ति खत्री, हेमलता, नविता, निकिता जाखड़, साहिल ढिल्लान, मंदीप डांगी, जया शर्मा, निशा समेत अन्य छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसका संचालक डॉ. विक्रम मिलक ने किया। उन्होंने बताया कि आज का युग एक वैज्ञानिक युग है। हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहा है, इसलिए हमें बच्चों को विज्ञानाध्यन के लिए प्रेरित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक जय सिंह मलिक ने विजेता सदन को बधाई दी। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गतिविधि प्रबंधक दीपक, कमल, नवीन कुमार, प्रवीन कुमार, संदीप, विरेंद्र, मुक्ता, मीनू, संदीप शर्मा तथा अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।