फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   70 people got vaccinated to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए 70 लोगों ने लगवाया टीका

Thu, 28 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
70 people got vaccinated to protect against corona
बहादुरगढ़। शहर के महावीर पार्क स्थित राणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इसमें 70 लोगों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। सरकार द्वारा तय गई गाइडलाइन के अनुसार कोरोना टीकाकरण का कार्य जिला स्वास्थ्य विभाग ने चलाया हुआ है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डा. संजीव मलिक के दिशा निर्देशानुसार बुधवार को राणा प्रताप स्कूल में जिला कंसलटेंट डॉ. गगन जैन की देखरेख में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श नगर के डॉ. अजय की टीम ने भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा के सहयोग से आयोजित शिविर में 70 लोगों को कोविशील्ड की प्रथम और दूसरी डोज दी गई। शिविर में वैक्सीन लगवाने आए लोगों की सुविधा को देखते हुए चाय पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन ब्लॉक टास्क फोर्स के सदस्य सतीश शर्मा ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि देश में वैक्सीन की डोज 100 करोड़ से अधिक लोगों को दी जा चुकी है। राणा प्रताप स्कूल के मैनेजर आनंद पंवार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाई है वे वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। संक्रमण से बचाव में वैक्सीन ही कारगर उपाय है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष रमेश सुखीजा, निवर्तमान पार्षद कांता राजेश खत्री, समाजसेवी प्रवीण कुमार, रवि पंवार, सुनीता पंवार और स्वास्थ्य विभाग से एएनएम बबीता, पूनम और किरण उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed