फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   6924 candidates appeared for CET exam on the first day at 14 examination centers

Jhajjar-Bahadurgarh News: 14 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 6924 अभ्यर्थियाें ने दी सीईटी की परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 27 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
6924 candidates appeared for CET exam on the first day at 14 examination centers
26jjrp07- झज्जर। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षाकेंद्र से बाहर आते अभ्यार्थी। संवाद
झज्जर। जिले में शनिवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से दोनों शिफ्टों की सीईटी की परीक्षा संपन्न हु़ई। पहले दिन 14 परीक्षा केंद्रों पर दोनों शिफ्टों में 6924 अभ्यार्थियों ने सीईटी की परीक्षा दी। पहली शिफ्ट में 3461 व दूसरी शिफ्ट में 3463 ने परीक्षा दी। इसके अलावा पहली शिफ्ट में 233 व दूसरी शिफ्ट में 231 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर पहली शिफ्ट की सीईटी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो 11:45 पर संपन्न हुई। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3:15 पर शुरू हुई, जो शाम पांच बजे संपन्न हुई। सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूण तरीके से सीईटी की परीक्षा संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए गए। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी करते नजर आए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया। अभ्यर्थियाें को किसी भी सामान जैसे पैन, रुपये, हाथ में बंधे धागे व अन्य चीजें लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा शुरु होते ही परिजनों को परीक्षा केंद्र से दूर भेज दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल व डीसीपी लोगेश कुमार पी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फील्ड में मौजूद रहे और परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन की तरफ से सीईटी परीक्षा के लिए दो डीसीपी, सात एसीपी समेत पुलिस के अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।



परीक्षा केंद्रों पर डीसी ने स्वयं लिया जायजा

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्वयं परीक्षा केंद्रों और शटल सेवा के संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड, हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा परीक्षार्थियों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी विद्यार्थी को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed