फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   उठान धीमी होने से मंडियों में अनाज सुखाने के लिए भी जगह नहीं

उठान धीमी होने से मंडियों में अनाज सुखाने के लिए भी जगह नहीं

Mon, 22 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
उठान धीमी होने से मंडियों में अनाज सुखाने के लिए भी जगह नहीं
झज्जर। रविवार का अवकाश होने के कारण जिले की अनाज मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद का कार्य बंद रहा। जबकि अनाज के उठान के कार्य में हल्की तेजी आई। जिले की आठ मंडियों में गेहूं व पांच अनाज मंडियों में सरसों की खरीद चल रही है। अब तक 2 लाख 98 हजार 30 क्विंटल सरसों और चार लाख 63 हजार 940 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं उठान कार्य में तेजी नहीं आने से अनाज मंडी पूरी तरह से फुल हो चुकी हैं। गेहूं के ढेरों के नीचे दो दिन पूर्व हुई बारिश का पानी घुसने से अनाज सड़ने लगा है। आढ़तियों को हजारों रुपये खर्च कर गेहूं के जेसीबी मशीनों से गेहूं के बड़े-बड़े ढेर लगवाने पड़ रहे हैं। वर्षा के कारण भीगा हुआ गेहूं भी इन ढेरों के नीचे ही दबा हुआ है और अनाज को सुखाने के लिए मंडियों में जगह नहीं है। जिसकी वजह से नीचे दबा हुआ और भीगा हुआ गेहूं सड़ने से अनाज मंडी में बदबू भी आने लगी है। मजदूरों को गेहूं के कट्टे भरने में भी दिक्कत आ रही है। जगह न होने की वजह से न तो गेहूं डालने की जगह है और न ही कट्टे भरने के लिए स्थान बचा है। गेहूं का उठान कार्य काफी धीमा चल रहा है। जिले के मंडियों से करीब एक लाख क्विंटल गेहूं का उठान भी नहीं हो पाया है और साढ़े तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं अनाज मंडियों में पड़ा है। यह स्थिति खरीद एजेंसी के तरफ से खरीदे गए गेहूं की है, जबकि करीब डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं अनाज मंडी में बिना खरीदा हुआ पड़ा है।
विज्ञापन


80 प्रतिशत सरसों का हुआ उठान
हैफेड की ओर से जिले की पांच अनाज मंडियों में करीब 2 लाख 98 हजार क्विंटल से अधिक सरसों खरीदी गई है। इसमें से 80 प्रतिशत सरसों का उठान हो चुका है। हालांकि अनाज मंडी में अभी भी हजारों क्विंटल सरसों बिना खरीदी हुई पड़ी है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13,892 किसानों की सरसों और 1,740 किसानों का गेहूं अब तक खरीदा जा चुका है। गेहूं का उठान काफी धीमी गति से हो रहा है। अनाज मंडी पूरी तरह से गेहूं से फुल हो चुकी है। आढ़तियों को हजारों रुपये खर्च कर जेसीबी से गेहूं के ढेर लगवाने पड़ रहे हैं। रविवार को खरीद का कार्य बंद था और उठान का कार्य ही चल रहा है। जिस गति से उठान हो रहा है, उस गति से मंडी सोमवार को जाम हो जाएगी क्योंकि उठान की बजाये आवक अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांद सिंह पहलवान, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी, झज्जर।

दो दिन पहले हुई बारिश के कारण अनाज में नमी की मात्रा बढ़ी है। अनाज मंडियों में गेहूं के उठान का कार्य निरंतर रूप से चल रहा है।
अशोक शर्मा, डीएफएससी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed