फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लघु सचिवालय के आधार कार्ड आवेदन केंद्र की साइट रही ठप, पंचायत विभाग के केंद्र पर लटका ताला

लघु सचिवालय के आधार कार्ड आवेदन केंद्र की साइट रही ठप, पंचायत विभाग के केंद्र पर लटका ताला

Wed, 03 Apr 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के आधार कार्ड आवेदन केंद्र की साइट रही ठप, पंचायत विभाग के केंद्र पर लटका ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। इन दिनों जिले के लोग आधार कार्ड की शर्त चाहकर भी पूरी नहीं करवा रहे। जिले की सरकारी बिल्डिंगों में खोले गए चार आधार कार्ड केंद्रों में से तीन की साइट मंगलवार को ठप रही और केवल झोझू कलां में ही आधार बनाए गए। वहीं, बैंकों में भारी तादाद में लोग उमड़े लेकिन कुछ का नंबर ही नहीं आ पाया। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है और दूर-दराज से दादरी शहर पहुंचने वाले लोग बिना आधार कार्ड बनवाए ही लौट रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे आवेदकों ने रोष भी जताया। लघु सचिवालय में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए अमर उजाला टीम पंचायत विभाग स्थित आधार कार्ड केंद्र पर पहुंची। यहां भी आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे थे। जिले में एक माह के अंदर करीब साढ़े सात हजार आधार कार्ड बनाए जाते हैं।
स्कूलों में दाखिले भी शुरू हो चुके हैं और अन्य योजनाओं के लिए भी लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले मंगलवार से ही केंद्रों पर आधार सेवा का लाभ जिले के लोगों को नहीं मिल पा रहा। कोई दस किलोमीटर से तो कोई 20 किलोमीटर दूर से दादरी शहर आ रहा है लेकिन आधार कार्ड बनवाने में ठप साइट अड़चन बनी हुई है। मंगलवार को सुबह नौ बजे ही लघु सचिवालय के कमरा नंबर-15 स्थित आधार कार्ड केंद्र पर लोग पहुंचाने शुरू हो गए थे। साढ़े दस बजे तक यहां 68 लोग आधार कार्ड की त्रुटियां दूर कराने या नया आधार कार्ड बनवाने पहुंचे। साढ़े 11 बजे तक लोगों की संख्या बढ़कर 113 हो गई। जब यहां नियुक्त ऑपरेटर से लोगों ने तीन अलग-अलग समय बात की तो साइट ठप होने का तर्क दिया। वहीं, यहां नियुक्त कर्मचारी ने साइट शुरू होने तक टोकन नंबर जारी करने से भी इंकार कर दिया। मंगलवार को यहां पहुंचे कुछ लोग तो ऐसे हैं जो छह- सात चक्कर लगा चुके हैं लेकिन आधार कार्ड नहीं बना है। ऐसे में इन लोगों में भारी आक्रोश है और मौजूदा हालातों का हवाला देकर आधार को अनिवार्य करने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं, घंटों इंतजार करने के बाद भी साइट न चलने पर लोग मायूस होकर लौट गए। एक कर्मचारी ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जबकि लोग उनके साथ मार-पिटाई तक कर जाते हैं।
विज्ञापन


सरकारी आधार केंद्र बैंगलोर तो बैंकों के केंद्र चंडीगढ़ से हैं कनेक्ट
एक ऑपरेटर ने बताया कि जिले में बौंदकलां, झोझूकलां,दादरी लघु सचिवालय व पंचायत विभाग कार्यालय स्थित आधार कार्ड केंद्र सरकारी हैं। इनकी साइट बंगलुरु से चलती है। वहीं, जो बैंकों में केंद्र बनाए हैं उनकी साइट चंडीगढ़ से ऑपरेटर होती है। ऑपरेटर ने बताया कि चंडीगढ़ वाली साइट में तकनीकी गड़बड़ी बहुत कम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत विभाग कार्यालय के केंद्र पर लटका मिला ताला
लघु सचिवालय में लोगों के हंगामा करने के बाद दोपहर 12:10 पर अमर उजाला टीम पंचायत विभाग के भू-तल पर शुरू किए आधार कार्ड केंद्र पहुंची। श्हां ताला जड़ा मिला और कमरे के गेट पर नोटिस भी चस्पा किया हुआ था। इस पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते आधार कार्ड केंद्र एक माह तक बंद रहने की सूचना प्रकाशित थी। वहीं, एक कर्मचारी ने बताया कि आईडी डिएक्टिवेट होने के चलते मशीन पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है।

इस साइट नै तो म्हारी खराब माटी कर राख्यी सै
- आधार कार्ड में मेरी जन्मतिथि गलत है और इसे दुरुस्त कराने के लिए यहां सुबह 9:15 पर आया था। अब साढ़े 11 बज चुके हैं लेकिन साइट ठप है। इस साइट नै तो म्हारी खराब माटी कर राख्यी सै। - रत्न सिंह, ढाणी फौगाट निवासी

- मैं सब्जी बेचने का काम करता हूं और पांच वर्षीय बेटी हेजल का आधार कार्ड बनवाने सुबह नौ बजे पहुंचा था। 12 बजे तक भी साइट नहीं चली है और आज रेहड़ी भी नहीं लगा पाऊंगा। - संदीप, मानकावास निवासी

- मुझे आधार कार्ड में मेरी पत्नी का पता बदलवाना है। यहां पांच बार आ चुका हूं लेकिन आधार में संशोधन नहीं करवा पाया हूं। आज भी तीन घंटे से यहां खड़ा हूं और कर्मचारी साइट ठप बता रहा है। दिनेश, दादरी निवासी


- मेरे बेटी 15 दन की है। उसका आधार कार्ड बनवाने आज तीसरी बार आई हूं। पिछले ढाई घंटों से यहां बैठी हूं लेकिन साइट नहीं चल पा रही। आने-जाने में बेहद परेशानी होती है और काम भी नहीं बन पा रहा। मुकेश देवी, रावलधी निवासी


आज साइट नहीं चल रही है और इसके चलते टोकन नंबर जारी नहीं किए गए। हमने जो लोग पहुंचे उनकी जानकारी नोट कर ली है। साइट चलते ही आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर देंगे। एक आधार कार्ड में पांच से आठ मिनट का समय लगेगा।
अभिषेक, ऑपरेटर, आधार कार्ड केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed