फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच को होने वाली बैठक पर टिकी किसानों की निगाहें, धरना जारी

पांच को होने वाली बैठक पर टिकी किसानों की निगाहें, धरना जारी

Wed, 03 Apr 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पांच को होने वाली बैठक पर टिकी किसानों की निगाहें, धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-152 डी के लिए अधिगृहीत जमीन का थ्री-जी अवार्ड रद्द करवाने की मांग के लिए धरने पर बैठे किसानों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने नारेबाजी के साथ अपना रोष प्रकट किया। अब किसानों की निगाहें पांच अप्रैल को होने वाली एनएचएआई चीफ सेक्रेटरी की बैठक पर टिकी हुई है। किसानों का कहना है कि चीफ सेक्रेटरी अधिकारियों से समस्याओं पर मंथन करेंगे और इस दौरान 17 गांवों के किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग भी उनके सामने रखी जाएगी।

किसान सेवा संघ जिला संयोजक विनोद मौड़ी ने बताया कि किसानों का गत 26 फरवरी से धरना जारी है। किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। उनकी सात सूत्री मांगों पर सरकार को अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस एनएच में जिले के 17 गांवों के किसानों की जमीन आएगी। ऐसे में सरकार को इन किसानों को प्रति एकड़ दो करोड़ मुआवजा देना चाहिए। मौजूदा थ्री जी अवार्ड को रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई गांवों में तो यह एनएच बनने के बाद किसानों के पास खेती करने के लिए जमीन ही नहीं बचेगी ऐसे में उन किसानों के समक्ष आजीविका का संकट गहराया जाना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि बैठक में किसानों की सभी मांगें मान ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed