फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झज्जर-रोहतक वन वे पर 5 रूपये की बढ़ोतरी, अप डाऊन पर कोई बढ़ोतरी नहीं

झज्जर-रोहतक वन वे पर 5 रूपये की बढ़ोतरी, अप डाऊन पर कोई बढ़ोतरी नहीं

Mon, 01 Apr 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
झज्जर-रोहतक वन वे पर 5 रूपये की बढ़ोतरी, अप डाऊन पर कोई बढ़ोतरी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। नया वित्त वर्ष शुरू होते ही डीघल टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी हो गई है। रविवार की आधी रात के बाद झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को नई टोल दरों से शुल्क अदा किया। यहां से गुजरने वाले कार, जीप आदि निजी वाहनों के वन वे पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई और अप डाउन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बार कॉमर्शियल वाहनों के टोल शुल्क में भी वृद्धि की गई है। टोल प्रबंधन की मानें तो निजी वाहनों पर टोल वृद्धि का कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा है। दरों की इस बढ़ोतरी में कॉमर्शियल वाहनों को विभिन्न वाहनों की श्रेणी के अनुसार 5 से 50 रुपये तक अधिक देने होंगे। बावल-पानीपत नेशनल हाईवे नंबर 71 पर बने इस डीघल टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुुजरते हैं। जिनसे लाखों रुपये तक टोल टैक्स वसूला जाता है। ऐसे में रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक भी अब अन्य वैकल्पिक मार्गों की तलाश में रहते हैं। टोल प्लाजा द्वारा हालांकि पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों के वाहनों को टोल से पूरी तरह छूट दी हुई है। लेकिन 0 से 20 किलोमीटर की रेंज के निवासियों को दिए जाने वाले मंथली कॉमर्शियल पास की दरों में भी वृद्धि की गई है।


हर साल रिवाइज होती है टोल दरें
टोल प्रबंधन कंपनी के मैनेजर नितेश मलिक के अनुसार टोल दरों को नए वित्त वर्ष से हर साल रिवाइज किया जाता है। रिवाइज हुई दरों में श्रेणी अनुसार दरों में घटोतरी व बढ़ोतरी की जाती है। इस बार कंपनी ने दरों की इस बढ़ोतरी में कॉमर्शियल वाहनों को विभिन्न वाहनों की श्रेणी अनुसार 5 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई हैं। वहीं बड़ी संख्या में कार जीप जैसे निजी वाहनों के आवागमन के बावजूद कंपनी ने इनकी वन वे में 5 रुपये की बढ़ोतरी की है, लेकिन अप-डाउन में की दरों को ज्यों का त्यों बरकरार रखा है।
विज्ञापन


अभी तक यह थी डीघल टोल प्लाजा पर टोल दरें
वाहन का प्रकार वन साइड अप डाउन मासिक पास
कार और जीप 40 65 1415
एलसीवी 70 105 2285
बडे़ वाहन 145 215 4785
हैवी मशीनरी वाहन (3 टू से 6 एक्सल)225 340 7505
ओवर साइज 275 410 9135

इस प्रकार होंगे डीघल टोल प्लाजा के नये रेट
वाहन का प्रकार वन साइड अप-डाउन मासिक पास
कार जीप, वैन लाइट, मोटर वाहन 45 65 1475
लाइट कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 70 105 2380
बडे़ वाहन 150 225 4990
हैवी मशीनरी वाहन (3 टू से 6 एक्सल)235 350 7830
ओवर साइज 285 430 9530
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed