{"_id":"5c7593c7bdec224c974d1d3f","slug":"61551209415-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान दुस्साहस करने का सपना भी न देखें, हम जवाब देने में सक्षम : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान दुस्साहस करने का सपना भी न देखें, हम जवाब देने में सक्षम : दीपेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़ । भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हर्ष जताया है। सांसद ने कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है। आतंक एवं देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है। सांसद दीपेंद्र मंगलवार को बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मंगलवार को बहादुरगढ़ में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। लाइन पार में पूर्व चेयरमैन रवि खत्री के यहां उन्होंने प्रेसवार्ता की। पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने पड़ोसी मुल्क स्थित आतंकी ठिकानों पर सफल कार्रवाई के लिए भारतीय वायुसेना समेत पूरे देश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुस्साहस करने का सपना भी न देखें, क्योंकि हम जवाब देने में सक्षम हैं। जब जैसी जरूरत पड़ी है भारत ने कार्रवाई की है चाहे 2003, 2008, 2017 की सर्जिकल स्ट्राइक हो या 1971 में पाकिस्तान की पूरी सर्जरी कर एक अलग देश बना देने की बात हो। प्रजातंत्र की खासियत है कि ऐसे मौकों पर हम राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर सेना के साथ खड़े होते हैं। देश सबसे पहले है। सांसद ने मंगलवार को बहादुरगढ़ इलाके में लगभग 28 छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शिरकत की। सांसद दीपेंद्र आए तो पूर्व विधायक राजेंद्र जून, चेयरपर्सन शीला राठी, पूर्व जिप चेयरमैन सतीश छिकारा, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, राजपाल आर्य, जगदीश नंबरदार, सतपाल राठी, धर्मेंद्र वत्स सहित कई पुराने कार्यकर्ता भी एक साथ एक कार्यक्रम में दिखाई दिए। सांसद ने इन सभी को एकजुट होकर पार्टी हित में प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। चर्चा है कि चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए सांसद दीपेंद्र ने यह तूफानी दौरा किया।
एम्स के लिए जारी रखूंगा लड़ाई
एम्स-2 के सवाल पर सांसद दीपेंद्र ने कहा कि मनेठी में एम्स की स्थापना किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन झज्जर एम्स में बाकी 10 मंजूरशुदा राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों पर भी काम पूरा होना चाहिए। दुर्भाग्य की बात है कि मौजूदा भाजपा सरकार ने पांच साल में इन दस में से एक भी मंजूर शुदा संस्थान पर काम चालू नहीं करवाया है, जबकि हमने अपनी सरकार के समय बजट भी मंजूर करवा दिया था। 300 एकड़ में फैले बाढ़सा एम्स-2 कैंपस में अभी तक केवल 64 एकड़ ही बन सका है और जब तक इस परियोजना पर आखिरी ईंट नहीं लगेगी तब तक अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल अब खत्म हुआ और हम कमजोर पहरेदार नहीं हैं। हमारी सरकार बनने पर इन सभी परियोजनाओं को पूरा करवाया जाएगा।
बजट को बताया जुमला
बातचीत के दौरान हरियाणा सरकार के बजट को जुमला बजट करार देते हुए सांसद ने कहा कि इस सरकार ने न तो अपने चुनावी वादे ईमानदारी से पूरे किए और न ही किसी भी वर्ग को राहत देने का काम किया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं में बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर है और इन पांच सालों में धरातल पर एक भी विदेशी निवेश नहीं आया। वार्ता में उनके साथ पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून, चेयरपर्सन शीला राठी, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, राजपाल आर्य आदि भी मौजूद रहे।