फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आठ हजार उपभोक्ताओं ने बिल सेटलमेंट स्कीम में नहीं दिखाई दिलचस्पी

आठ हजार उपभोक्ताओं ने बिल सेटलमेंट स्कीम में नहीं दिखाई दिलचस्पी

Fri, 01 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
आठ हजार उपभोक्ताओं ने बिल सेटलमेंट स्कीम में नहीं दिखाई दिलचस्पी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिल सेटलमेंट योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी बीत चुकी है। निगम ने दो बार इसे बढ़ाया भी लेकिन इसके बावजूद करीब आठ हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने इस योजना का लाभ लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिले के 48098 उपभोक्ताओं में से करीब 40 हजार ने बकाया बिल राशि का भुगतान कर डिफाल्टर सूची से अपना नाम कटवा लिया। स्कीम की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद जो उपभोक्ता बचे हैं उनके खिलाफ बिजली निगम विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगी। बकाया बिल राशि जमा कराने वाले उपभोक्ताओं ने निगम के कोष में करीब छह करोड़ 90 लाख की राशि जमा कराई। स्कीम की जिन उपभोक्ताओं ने लाभ नहीं उठाया है उन पर निगम का करीब 80 लाख रुपये बकाया है।
बिजली निगम ने बिल सेटलमेंट स्कीम का लाभ लेकर बकाया बिल भरने वाले उपभोक्ताओं का करीब नौ करोड़ रुपये सरचार्ज माफ किया है। शुरूआत में इस स्कीम का अंतिम तिथ 20 सितंबर थी लेकिन इसे बढ़ाकर पहले 31 दिसंबर और फिर 31 जनवरी किया गया था। इसके तहत निगम ने बिल काउंटर अवकाश के दिन भी खुले रखे और गांव-गांव जाकर खुले दरबार भी लगाए। इस स्कीम के दायरे में जिले के 40 हजार से अधिक उपभोक्ता थे। इसमें से ज्यादातर ने स्कीम का लाभ उठाकर बकाया बिल का भुगतान कर दिया। जिन उपभोक्ताओं ने अब भी बकाया बिजली बिल नहीं भरा है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एक्सईएन ओमबीर सिंह ने बताया कि इन उपभोक्ताओं के कनेक्षन काटे जाएंगे। इसके बाद उनकी रेगुलर मानीटरिंग की जाएगी। कनेक्शन काटने के बाद अगर डिफाल्टर उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए तो इनके खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया जाएगा। इसकी शुरूआत जल्द ही कर दी जाएगी। वहीं, 31 जनवरी अंतिम तिथि होने पर भी बिल काउंटरों पर सामान्य दिन की तरह ही उपभोक्ता पहुंचे और बिल भरने की ज्यादा मारामारी देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन


किस डिविजन के कितने उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
डिविजन उपभोक्ता रुपये भरे माफ किए
दादरी शहर 5404 1.06 करोड़ 1.11 करोड़
सब अर्बन 6357 72 लाख 64 लाख
झोझू कलां 4145 1. 10 करोड़ 1.20 करोड़
सांजरवास 5019 1.08 करोड़ 1.29 करोड़
अटेला 5011 68 लाख 2.41 करोड़
बाढ़ड़ा 5415 1.40 करोड़ 2. 28 करोड़

बिल सेटलमेंट स्कीम की अंतिम तिथि जा चुकी है। करीब आठ हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने अभी भी बकाया बिल जमा नहीं कराया है। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जिसके तहत इनके कनेक्शन काटे जाएंगे और रेगुलर मॉनीटरिंग की जाएगी। इस दौरान अगर कोई बिजली चोरी करता मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - ओमबीर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed