{"_id":"5c1bfbbbbdec22571463d374","slug":"61545337787-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरवार शाम तक पहुंचें 400 पशु, शुक्रवार सुबह तक 1500 का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरवार शाम तक पहुंचें 400 पशु, शुक्रवार सुबह तक 1500 का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश स्तरीय 36वीं पशुधन प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए वीरवार को सुबह ही किसान अपने पशुओं के साथ पहुंचने शुरू हो गए थे। वीरवार शाम तक करीब 400 पशु मेले में पहुंच चुके थे। वहीं विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह तक करीब 1500 पशु प्रदर्शनी में पहुंच जाएंगें। इन पशुओं का प्रदर्शनी के लिए चयन संबंधित जिलों के पशुपालन विभाग उपनिदेशक के द्वारा किया गया है। अपने जिलो में ये पशु टॉप सूची में शामिल होने के कारण इन्हें प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है।
राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला करेंगे शुभारंभ
तीन दिवसीय प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि तथा उत्तर प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सूर्य प्रताप शाही व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी पहुंचेंगे।
स्टॉल पर मिलेगी जानकारी
इस प्रदर्शनी में पशुपालन से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं, विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किसानों एवं पशुपालकों को जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा किसानों एवं पशुपालकों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा नवीन तकनीकों एवं गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने बताया कि पशुधन की नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्रदान करने के लिए सेमिनारों का आयोजन भी किया जायेगा। इन सेमिनारों में पशुपालन क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
पशुपालकों के लिए प्रतिदिन निकलेगा लकी ड्रा
मंत्री ओपी धनखड़ ने दावा किया है कि कार्यक्रम मेें राज्य के सभी जिलों से करीब 25,000 किसान भाग लेंगे। प्रदर्शनी में आने किसानों को अधिक संख्या में लाने के लिए प्रतिदिन तीन इनाम निकाले जाएंगे। जिनमें पहला इनाम बुलेट मोटरसाइकिल, दूसरा मिल्किंग मशीन तथा पशुओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पांच गद्दों का सेट है। यह इनाम लक्की ड्रा के माध्यम से प्रतिदिन मुख्य अतिथि द्वारा निकाला जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचा किसान अंत तक रुके, इसके लिए शर्त रखी गई है कि ड्रा में निकला इनाम उसी को दिया जाएगा, जो कि उस समय मौके पर मौजूद होगा।
मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पशुधन प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पशुधन प्रदर्शनी में पहुंचे पशुपालकों का हालचाल जाना। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुनील कुमार गुलाटी, महानिदेशक हरदीप सिंह, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्याम सिंह गहलोत, उपायुक्त सोनल गोयल, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम झज्जर विजय सिंह, सीईओ जिला परिषद शिखा सहित पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषक उपहार योजना का ड्रा 23 दिंसबर को
राज्य पशुधन प्रदर्शनी के अंतिम दिन 23 दिसंबर को झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत व महेंद्रगढ़ जिलों के किसानों के लिए कृषक उपहार योजना का ड्रा निकाला जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त जिलों के सभी किसान अपने कूपनों, पहचान पत्र सहित ड्रा समारोह में 23 दिसंबर को पुलिस लाइन झज्जर में भागीदार बनें। हर जिला के लिए दो ट्रैक्टर व दो मोटरसाइकिल इनाम के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त कल्टीवेटर, स्प्रे पंप, दीवार घड़ियां, लैपटॉप भी ड्रा के माध्यम से किसानों को मिलेंगे
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र शेखावत होंगे दूसरे दिन के मुख्य अतिथि
36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन 22 दिसंबर शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संजीव बाल्याण भी पहुंचेंगे
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा होंगे समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा राज्य पशुधन प्रदर्शनी के अंतिम दिन मुख्य अतिथि रहेंगे। इसी दिन सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, किसान मोर्चा के संगठक ह्रदय नारायण सिंह, करणवीर चौधरी सहित कृषि एवं किसान कल्याण को समर्पित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।