फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक माह के अंदर पूरे शहर से डोर-टू-डोर कचरे का उठान होगा शुरू

एक माह के अंदर पूरे शहर से डोर-टू-डोर कचरे का उठान होगा शुरू

Fri, 23 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
एक माह के अंदर पूरे शहर से डोर-टू-डोर कचरे का उठान होगा शुरू

विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के करीब 80 प्रतिशत स्थानों से नगर परिषद ने घर-घर जाकर कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है। अगले एक माह में नगर परिषद सभी वार्डों से 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना सुनिश्चित करेगा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चरखी दादरी शहर में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रात को सफाई का कार्य करना शुरू किया गया है। यह प्रयोग काफी सफल भी रहा है। उन्होंने बताया कि दादरी में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए एक विशेष योजना बनाई गई है। इसके लिए घरों से गीला और सूखा कूड़ा डोर-टू-डोर जाकर एकत्र किया जाएगा। इसके बाद इन्हें अलग कर गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से कई सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग करवाने की योजना भी है। जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाकर 5000 कपड़े के बैग मुफ्त वितरित किए हैं ताकि पॉलिथिन का प्रयोग कम हो। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई बिजली बिल निपटान योजना के तहत बुधवार तक 13 करोड़ रुपये की राशि माफ की गई है। निगम को 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि राजस्व के रूप में मिली है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 44321 डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता हैं, जो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बुधवार तक 2400 से भी अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा चुके हैं। उपायुक्त तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार की योजना के अनुसार जिला में ओपीएच राशन कार्ड धारकों को गैस कनेक्शन देने के लिए सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्हें गांव-गांव जाकर विशेष कैंप लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग शत प्रतिशत बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। बहुत कम ओपीएच कार्ड धारक हैं, जिसके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं।
विज्ञापन


शिवधाम नवीनीकरण योजना के 137 कार्य प्रगति पर
मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने बताया कि जिले में 137 स्थानों पर शिवधाम नवीनीकरण योजना के तहत कार्य करवाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत शहर और गांवों के रामबाग की चारदीवारी, शेड, पीने के पानी की व्यवस्था और वहां तक जाने के रास्ते का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए अगर मिनरल फंड को दूसरे गांव में खर्च करने की अनुमति मिल जाए तो कार्य बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर लगाए जाएंगे संकेतक
तोमर ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए भी जिले में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सड़कों पर संकेतक और लाइनिंग का कार्य करने के लिए आदेश दे दिए हैं। वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कई मार्गों पर सड़क बनाने या चौड़ी करने का कार्य चल रहा है। ऐसे सभी स्थानों पर संबंधित ठेकेदारों को सुरक्षा के सभी मानक लगाने के निर्देश हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगराधीश एवं जिला शहरी कार्य अधिकारी मनीष कुमार फौगाट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजयपाल व नगर परिषद के एमई हरिकिशन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed